फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India boxing competition: Himachal boxers dominated the first day

Boxing Competition: रामपुर में ऑल इंडिया बॉक्सिग प्रतियोगिता के पहले दिन रहा हिमाचल के बॉक्सरों का दबदबा

Thu, 23 Feb 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 09:00 PM IST
सार

प्रदेश के रामपुर पद्म छात्र स्कूल में स्व. वीरभद्र सिंह ऑल इंडिया बॉक्सिग प्रतियोगिता के पहले दिन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। 

विज्ञापन
All India boxing competition: Himachal boxers dominated the first day
रामपुर में ऑल इंडिया बॉक्सिग प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रामपुर पद्म छात्र स्कूल में स्व. वीरभद्र सिंह ऑल इंडिया बॉक्सिग प्रतियोगिता के पहले दिन की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजों ने दमखम दिखाया। पहले दिन 46 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान के विकास और रेलवे के इरफान के बीच मुकाबला हुआ। इसमें इरफान ने बाजी मारी। हिमाचल के विशाल और हिमाचल बी के निशांत के बीच हुए मैच में विशाल ने जीत हासिल की। 48 से लेकर 51 किलोग्राम में हरियाणा के रोहित और अरूणाचल प्रदेश के हैलीतन्या के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हैलीतन्य ने बाजी मारी। 51 से 54 किलोग्राम में हिमाचल बी टीम के हिमांशु और राजस्थान के रोहित के बीच हुए मुकाबले हिमांशु विजयी रहे। 57 से 60 किलोग्राम में मध्य प्रदेश के हिमांशु और हिमाचल प्रदेश के नवराज के बीच हुए मुकाबले में नवराज ने जीत हासिल की।

विज्ञापन


57 से 60 किलोग्राम में राम सिंह पाल रेलवे और जितेंद्र हिमाचल प्रदेश बी टीम के बीच मैच हुआ। इसमें जितेंद्र ने जीत हासिल की। 63.5 से 67 किलोग्राम में आशीष चौधरी रेलवे और प्रहलाद पंजाब के बीच हुआ। इसमें प्रहलाद सिंह ने बाजी मारी। 67 से 71 किलोग्राम में चंद्र मोहन हिमाचल प्रदेश और सचिन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच मैच हुआ। इसमें सचिन ने बाजी मारी। 67 से 71 किलोग्राम में विजय दीप एसएससीबी और कपिलजून मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विजय दीप ने जीत ने जीत हासिल की। 71 से लेकर 75 किलोग्राम में हरियाणा के अंशुल सिहाग और अभिनव मध्य प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। इसमें अंशुल सिहाग विजयी रहे। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, रेलवे, सर्विसेज, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन


हैंडबाल कप के लिए चुनी हिमाचल की महिला टीम
वहीं, वरिष्ठ हैंडबाल फेडरेशन कप में भाग लेने वाली हिमाचल प्रदेश महिला टीम का चयन वीरवार को बिलासपुर में किया गया। राष्ट्रीय स्तर का यह फेडरेशन कप भारतीय हैंडबाल संघ के तत्वावधान में हरियाणा के झज्जर में होगा। बिलासपुर के कहलूर खेल परिसर में स्थित हैंडबाल मैदान में ट्रायल हुए। टीम में शिक्षा देवी, आंचल कुमारी, रेखा, सृष्टि कालिया, सपना कुमारी, ज्योति रानी, अवंतिका, जागृति देवी, शिवानी नेगी, नेहा भारद्वाज, मोनिका राणा, उपासना देवी, मानसी राजपुत, निकिता देवी, दिव्या और काजल का चयन किया गया। यह ट्रायल मंडी से वरिष्ठ हैंडबाल प्रशिक्षक अशोक गौतम, राज्य खेल छात्रावास के हैंडबाल कोच मनोज ठाकुर और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनल शर्मा की देखरेख में हुआ। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि फेडरेशन कप हैंडबाल प्रतियोगिता 1 से 4 मार्च तक हरियाणा के झज्जर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed