फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All four MPs of Himachal are crorepatis, Rajiv Bhardwaj is the most educated

Himachal: कंगना रणौत के पास सबसे अधिक संपत्ति, सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे डॉ. राजीव भारद्वाज

Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Jun 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के  चारों नवनिर्वाचित सांसद करोड़पति हैं। मंडी संसदीय सीट से सांसद बनी कंगना रणौत सबसे कम पढ़ी-लिखी हैं।

विज्ञापन
All four MPs of Himachal are crorepatis, Rajiv Bhardwaj is the most educated
हिमाचल के नवनिर्वाचित सांसद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले हिमाचल के चारों सांसद करोड़पति हैं। इनमें कंगना रणौत के पास सबसे अधिक संपत्ति है। डाॅ. राजीव भारद्वाज सबसे अधिक पढ़े-लिखे सांसद हैं। सुरेश कश्यप के पास सबसे कम संपत्ति है। अनुराग बीए पास हैं और उनकी पढ़ाई जालंधर से हुई है। करोड़ों की संपत्ति के मालिक अनुराग के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। मंडी संसदीय सीट से सांसद बनी कंगना रणौत सबसे कम पढ़ी-लिखी हैं। चंडीगढ़ के डीएवी मॉडल स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की है। कुल चल-अचल संपत्ति 91 करोड़ हैं। कंगना के पास 60 किलो चांदी, 6 किलो सोना और 3 करोड़ के हीरों के आभूषण हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


कंगना के पास करीब 5 करोड़ कीमत के 6.70 किलो सोने के आभूषण, 60 किलो चांदी और 3 करोड़ का 14 कैरेट के हीरे के आभूषण हैं। कंगना ने करीब 17 करोड़ रुपये ऋण भी ले रखा है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तीन मामलों सहित कंगना पर कुल आठ पुलिस केस हैं, एक मामले में कंगना के खिलाफ आरोप भी तय किए गए हैं। कंगना के पास 3.91 करोड़ की मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 4एम सीरिज, 98 लाख की बीएमडब्ल्यू 730 एलडी और 58 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलई 250 डी गाड़ी है। कंगना ने 50 अलग-अलग एलआईसी करवा रखी हैं। कंगना के आठ बैंक खाते हैं, जिनमें से सात मुंबई के बैंकों में हैं। इनमें करोड़ों रुपये जमा है। हिमाचल में सिर्फ एक बैंक खाता मंडी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है, जिसमें महज 7000 रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर 10 करोड़ संपत्ति के मालिक
 हमीरपुर से पांचवीं बार सांसद चुने गए अनुराग ठाकुर 10 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं। अनुराग बीए पास हैं और उनकी पढ़ाई जालंधर से हुई है। दसवीं और बाहरवीं दयानंद मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जालंधर से की है जबकि बीए गुरूनानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर से मान्यता प्राप्त दोआबा कॉलेज से पास की है। अनुराग के नाम कोई गाड़ी नहीं है। अनुराग ठाकुर शेयर मार्केट में पैसा लगाने का भी शौक रखते हैं। अनुराग ने शेयर मार्केट में करीब 47 लाख का निवेश कर रखा है। अनुराग के पास 7 बैंक खाते हैं और कुल करीब 10 करोड़ की संपत्ति है। अनुराग पर 1.43 करोड़ का ऋण भी है। अनुराग ठाकुर के पास पंजाब के कपूरथला, जालंधर, जिला कांगड़ा की तहसील धर्मशाला, कुल्लू जिला और समीरपुर में लाखों की जमीन है। जालंधर में आवासीय भवन भी है। अनुराग ठाकुर पर सर्वोच्च न्यायालय में तीन केस लंबित है। अनुराग को किसी भी आपराधिक मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। अनुराग ठाकुर और उनकी पत्नी शेफाली दोनों के पास पिस्तौल है। अनुराग के नाम 3.25 लाख और शेफाली के पास 2.50 लाख की पिस्तौल है। शेफाली की पिस्तौल बेल्जियम निर्मित है। अनुराग और उनकी पत्नी के नाम कोई गाड़ी नहीं है। 

 सुरेश कश्यप व राजीव भारद्वाज के पास  इतनी संपत्ति
शिमला संसदीय सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए सुरेश कश्यप के पास करीब 3 करोड़ जबकि उनकी पत्नी के पास करीब एक करोड़ की संपत्ति है। सुरेश कश्यप के पास करीब 62 लाख की चल संपत्ति और 2.50 लाख की अचल संपत्ति है। सुरेश कश्यप के पास इनोवा क्रेस्टा और मारुति आल्टो कार है। सुरेश कश्यप ने एमए अंग्रेजी और एमए राजनीति शास्त्र और एमए टूरिज्म मैनेजमेंट कर रखी है। कश्यप पर करीब 51 लाख रुपये का ऋण है। कांगड़ा संसदीय सीट से पहली बार सांसद चुने गए डाॅ. राजीव भारद्वाज पेशे से डाॅक्टर हैं। इन्होंने बीएएमएस की पढ़ाई कर रखी है। भारद्वाज के पास 5.63 करोड़ की कुल संपत्ति है और करीब 4.24 लाख का ऋण भी है। भारद्वाज के नाम हुंडई सेंट्रो कार है जिसकी कीमत अब करीब दो लाख रुपये है। इनके नाम कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह के पास 96.70 करोड़ की संपत्ति
मंडी संसदीय सीट से भाजपा की कंगना रणौत के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पास 96.70 करोड़ कुल संपत्ति है। विक्रमादित्य सिंह पर 14 आपराधिक मामले लंबित हैं। साल 2022 में इनकी संख्या 11 थी। दो साल में 3 नए मामले जुड़े हैं। विक्रमादित्य के पास 17 लाख रुपये की टोयटा फॉर्च्यूनर और 13.30 लाख की फोर्ड एंडेवर कार है। फॉर्च्यूनर कार जनवरी 2018 में, जबकि एंडेवर जून 2016 में खरीदी है। इसके अलावा इनके पास नेक्सा की इग्निस कार भी है। कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने नामांकन पत्र में 11.38 करोड़ रुपये की संपत्ति का ब्योरा दिया है। उनके पास एक मकान शिमला में और एक फ्लैट गुरुग्राम में है। इसके अलावा पत्नी के पास 12 लाख रुपये के आभूषण हैं। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। न ही कोई बैंक लोन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed