{"_id":"622364a564a55925f7217d3a","slug":"all-four-flights-will-start-at-himachal-s-kangra-airport-from-march-7-tourism-business-will-get-wings","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख: हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर कल से शुरू होंगी चारों उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख: हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर कल से शुरू होंगी चारों उड़ानें
Sun, 06 Mar 2022 01:24 PM IST
Krishan Singh
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
सचिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:24 PM IST
सार
कोरोना मामले घटने के बाद अब सोमवार से दिल्ली व चंडीगढ़ से एयर इंडिया और स्पाइस जेट की चारों फ्लाइटें आना शुरू हो जाएंगी। 27 मार्च से दिल्ली से एयर इंडिगो कंपनी की फ्लाइट आना भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
उड़ान(सांकेतिक)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के मामले कम होते ही पर्यटकों ने पहाड़ी क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कांगड़ा हवाई अड्डा आने वाली फ्लाइटों को बंद कर दिया गया था। मामले घटने के बाद अब सोमवार से दिल्ली व चंडीगढ़ से एयर इंडिया और स्पाइस जेट की चारों फ्लाइटें आना शुरू हो जाएंगी। 27 मार्च से दिल्ली से एयर इंडिगो कंपनी की फ्लाइट आना भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया व स्पाइस जेट कंपनी ने ऑनलाइन शेड्यूल डाल दिया है। उल्लेखनीय है कि कोरोना की वजह से बंद मैक्लोडगंज स्थित दलाईलामा मंदिर को भी दो साल बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। लिहाजा, ठप पड़े पर्यटन कारोबार को भी पंख लगने की उम्मीद है। कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक अमित ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ते ही सभी उड़ानें फिर शुरू हो रही हैं। कोरोना काल में दो रूटों को बंद किया गया था। लेकिन अब मामले कम हो गए हैं और पर्यटन सीजन को भी ध्यान में रखते हुए सभी फ्लाइटें आएंगी।
विज्ञापन
उड़ानों का समय
समय आगमन गंतव्य
सुबह 7:30-9:00 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)
सुबह 9:40-11:10 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)
सुबह 10:00-12:30 दिल्ली-चंडीगढ़ कांगड़ा (एयर इंडिया)
सुबह 11:25-12:50 दिल्ली कांगड़ा (स्पाइस जेट)