फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All exam canceled in Agriculture University Palampur, all sports campuses closed

कोरोना: कृषि विवि पालमपुर में सभी परीक्षाएं रद्द, सभी खेल परिसरों को किया बंद

Thu, 19 Mar 2020 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर(कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Mar 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
All exam canceled in Agriculture University Palampur, all sports campuses closed
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर

कोरोना वायरस को देख अब कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। विवि ने फैसला लिया है कि परीक्षाएं आगामी निर्देशों तक स्थगित रहेंगी। विवि के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। पत्र के मुताबिक सभी परीक्षाएं आगामी निर्देशों तक स्थगित रहेंगी। इसके साथ ही स्नातकोत्तर स्तर के सभी छात्रों के थिसिज से संबधित मौखिक परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।  

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के मुख्यालय पालमपुर और बाहरी स्टेशनों पर भी सभी संबधित कर्मचारी, अधिकारी केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी निर्देशों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। कुलपति ने कहा कि जिन कर्मचारियों में फ्लू के लक्षण पाए जाएं। वे छुट्टी लेकर उपचार करवाएं। विभाग कम से कम बैठकें करना सुनिश्चित करें और यात्राओं को भी टाल दें। इसके साथ ही खेल परिसर को बंद रखा जाए और सभी विभागों में व्यक्तिगत साफ-सफाई के लिए विभाग अपने-अपने स्तर पर हैंड वाश आदि का प्रबंध करें। 
विज्ञापन


न्यायिक सेवा 2019-दो की मुख्य परीक्षा स्थगित, बिजली बिल ऑनलाइन जमा करवाने की अपील
राज्य लोक सेवा आयोग ने 30 मार्च से 3 अप्रैल तक होने वाली हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा 2019-दो की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी। वहीं, राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन ने प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं से कोरोना वायरस के बचाव के लिए बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने की अपील की है। इस बाबत फील्ड कर्मचारी लोगों को जागरूक भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि इसके बावजूद अगर कोई उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवाने कैश काउंटर पर आता है तो कर्मचारी पूरी एहतियात बरतते हुए काम करें। उन्होंने बिजली बिल आवंटित करने वाले स्टाफ को भी ग्लब्स और मास्क पहनने को कहा गया है। बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस शिमला में लिफ्ट को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

विवि ने स्थगित की पीएचडी काउंसलिंग 

 प्रदेश विवि ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पीएचडी की सीटों को भरने के लिए होने वाली काउंसलिंग को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसकी जानकारी विवि की वेबसाइट पर बराबर उपलब्ध करवाई जा रही है।

वहीं विवि ने यूआईएलएस गेस्ट फैकल्टी के एक पद के लिए 19 मार्च को होने वाले साक्षात्कार को पहले ही स्थगित कर दिया था। इसके अलावा विवि के सांध्य अध्ययन विभाग में यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीकॉम कोर्स की इंटरनल परीक्षाओं को 1 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका शेड्यूल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed