फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   All educational institutions will remain closed on August 20 in Mandi district and three tehsils of Chamba

Himachal: चंबा की तीन तहसीलों और मंडी जिले में 20 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Aug 2022 10:02 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले व चंबा की तीन तहसीलों के सभी शिक्षण संस्थान 20 अगस्त को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बिगड़े मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
All educational institutions will remain closed on August 20 in Mandi district and three tehsils of Chamba
शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले व चंबा की तीन तहसीलों के सभी शिक्षण संस्थान 20 अगस्त को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।  उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने लगातार जारी बारिश व अवरुद्ध सड़क मार्गों को देखते हुए चंबा जिले के डलहौजी, सिहुंता  व चुवाड़ी तहसील के सभी शिक्षण संस्थानों को 20 अगस्त( शनिवार) को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह निर्णय लगातार बारिश व बंद सड़कों के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियातन लिया गया है। वहीं मंडी जिले में भी कॉलेज और आईटीआई को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 20 अगस्त को खराब मौसम को देखते हुए बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


लोगों से सावधानी बरतने की अपील
 अरिंदम चौधरी ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से आदेशों की अनुपालन सुनिश्चित बनाने को कहा है। उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र मंडी के दूरभाष नंबर 01905-226201,202,203,204 या टोल फ्री नंबर1077 पर सूचित करें 
विज्ञापन


भटियात में 15 सड़कें बंद, आठ मवेशियों की मौत 
चंबा जिले में भारी बारिश के कारण 23 मार्गों पर यातायात ठप हो गया। देर रात बंद हुए इन मार्गों को खबर लिखे जाने तक बहाल करने में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर जुटे हुए थे। भारी बारिश के कारण भटियात क्षेत्र में जहां घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है तो वहीं सात भेड़ों सहित एक मवेशी की मलबे तले दबने से मौत हो गई। इसके अलावा दो कारें और एक बाइक पानी के बहाव में बह गए। राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। इसके साथ प्रभावितों को फौरी राहत जारी कर दी गई है। दूसरी तरफ मणिमहेश यात्रा के दौरान प्रंघाला के समीप भरमौर-हड़सर मार्ग दो घंटे तक  बंद रहा। भटियात उपमंडल में सबसे ज्यादा 15, सलूणी में सात और भरमौर में एक सड़क पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। प्रंघाला मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा तिलको देवी निवासी सिहुंता का मकान, गोशाला और एक गाय मलबे में दब गई। प्रशासन ने महिला को पांच हजार रुपये फौरी राहत दी है। साथ ही रत्न सिंह निवासी सिहुंता की सात भेड़ों की मलबे में दबने से मौत हो गई। प्रशासन ने इनको भी पांच हजार की फौरी राहत जारी की है। नगर पंचायत चुवाड़ी के त्रिमथ वार्ड में आधा दर्जन घरों में मलबा घुस गया। घटना के बाद नगर पंचायत प्रधान कुसुम धीमान ने मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार की। उन्होंने बताया कि बारिश से जीवन कुमार, जोगिंद्र सिंह, मदन लाल, रत्न चंद, प्रीतम चंद, उमर दीन और नजीर मुहम्मद के घरों को नुकसान पहुंचा है। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कहा कि प्रभावितों को उपमंडलीय प्रशासन की ओर से फौरी राहत जारी कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed