फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All Educational institutes will remain closed till April 15 in Himachal pradesh, teachers will come to school

हिमाचल: 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे शैक्षणिक संस्थान, अभिभावकों के सहमति पत्र पर स्कूल आ सकेंगे परीक्षार्थी

Sat, 03 Apr 2021 05:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Apr 2021 05:23 PM IST
सार

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कोचिंग संस्थान खुले रहेंगे
  • नर्सिंग, मेडिकल व डेंटल कॉलेज भी खुले रहेंगे
  • बोर्ड व अन्य परीक्षा केंद्रों का उचित सैनिटाइजेशन किया जाएगा

विज्ञापन
All Educational institutes will remain closed till April 15 in Himachal pradesh, teachers will come to school
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर सरकार ने 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है। हालांकि शिक्षकों और गैर शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर आना होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेंटरों सहित मेडिकल-डेंटल और नर्सिंग कॉलेज भी खुले रहेंगे। कोरोना से बचाव के लिए तय एसओपी का इन संस्थानों में सख्ती से पालन करना होगा।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कुल्लू में की गई घोषणा के बाद शनिवार को आपदा प्रबंधन सेल ने इस बाबत लिखित आदेश जारी कर दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट है कि प्रदेश में 15 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान 15 अप्रैल तक विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। शिक्षकों और गैर शिक्षकों को 5 अप्रैल से शिक्षण संस्थानों में आना होगा। सरकार ने इस माह प्रस्तावित स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षा और कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज करने के आदेश भी दिए हैं। आने वाले दिनों में 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। विद्यार्थियों को कोई भी शैक्षणिक जानकारी लेने के लिए शिक्षण संस्थानों में अभिभावकों के सहमति पत्र पर प्रवेश मिलेगा। 
विज्ञापन


आवासीय सुविधा वाले शिक्षण संस्थानों में खुले रहेंगे हॉस्टल
प्रदेश में आवासीय सुविधा वाले शिक्षण संस्थानों में हॉस्टल खुले रहेंगे। कोरोना से बचाव के लिए बनाए एसओपी का पालन करते हुए हॉस्टलों को खुला रखने का फैसला लिया गया है। बता दें हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर दिन 300 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसी को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64420 के पार गया है। सक्रिय मामले अब 3338 से ज्यादा हो गए हैं। वहीं, अब तक 60023 से अधिक संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1043 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 280, चंबा 46, हमीरपुर 339, कांगड़ा 651, किन्नौर आठ, लाहौल-स्पीति शून्यू, कुल्लू 61, मंडी 163, शिमला 309, सिरमौर 238, सोलन 561 और ऊना जिले में 682 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed