फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All committees of Himachal Congress dissolved, orders issued by high command

उपचुनाव में हार पर हिमाचल कांग्रेस की सभी कार्यकारिणियों को किया भंग

Wed, 20 Nov 2019 04:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Nov 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
All committees of Himachal Congress dissolved, orders issued by high command
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव, विधानसभा उपचुनाव में हार और गुटबाजी की गाज हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी पर गिरी है। पार्टी हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस की सभी कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेश एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिखित रूप में जारी कर दिए हैं। हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिला और ब्लाक कांग्रेस कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है।

विज्ञापन


जारी आदेशों में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर फिलहाल नहीं बदले जाएंगे। दूसरी ओर हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक रामलाल ठाकुर को दिल्ली तलब किया। रामलाल 22 नवंबर को पार्टी के केंद्रीय नेता वेणुगोपाल, अहमद पटेल और मोती लाल वोरा से मिलेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान और बेलगाम नेताओं पर नके ल कसने के लिए हाईकमान ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में जारी पत्र में कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव में पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ हाईकमान के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। इसके अलावा नेता दिल्ली दरबार में बराबर हाजिरी भर रहे थे और ये नेता कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं से संपर्क में थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकमान ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर

All committees of Himachal Congress dissolved, orders issued by high command

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर कहते हैं कि पार्टी को एकजुट करने के लिए उन्होंने पूरी ताकत लगाई है। हाईकमान के तय कार्यक्रम के अनुसार उन्होेंने प्रदेश भर में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया और हाईकमान ने इसे सराहा है। नई कार्यकारिणी कब बनेगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली की भारत बचाओ रैली पर ध्यान केंद्रित किया है। 

हाईकमान का फैसला सही, अभी और सुधार जरूरी
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहते हैं कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रभारी रजनी पाटिल ने पीसीसी, डीसीसी और बीसीसी भंग करके सही फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पार्टी संगठन में अभी और सुधार करना जरूरी है। कांग्रेस संविधान के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष पद को भंग नहीं कर सकते। हाईकमान सीधे नया अध्यक्ष तैनात करता है, जैसे मुझे हटाकर नया अध्यक्ष लगाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed