फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All banks in the city remained open after the strike was postponed.

Shimla News: हड़ताल के स्थगित होने पर शहर में खुले रहे सभी बैंक

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
All banks in the city remained open after the strike was postponed.
आम दिनों की तरह हुआ बैंकों में कामकाज
विज्ञापन

हड़ताल को स्थगित किया है समाप्त नहीं : यूएफबीयू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। देशव्यापी हड़ताल स्थगित किए जाने के बाद सोमवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में बैंक खुले रहे। कर्मचारी रोज की तरह कार्यालय पहुंचे और सभी शाखाओं में नियमित कामकाज हुआ।

बैंकों में ग्राहकों को ऑनलाइन, नेट बैंकिंग, यूपीआई और अन्य माध्यमों के अलावा शाखाओं में भी सेवाएं उपलब्ध रहीं। शाखाओं में पैसे जमा करवाने और निकासी के साथ चेक क्लीयरेंस सहित सभी नियमित कार्य निपटाए गए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने रविवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर 2026 की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल और 26 अक्तूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। यूएफबीयू के राज्य संयोजक नरिंद्र शर्मा, एआईबीओसी के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, सचिव खेमराज वर्मा सहित फोरम में शामिल यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि हड़ताल स्थगित किए जाने के बाद सभी बैंकों की शाखाओं में कर्मचारी और यूनियन से जुड़े अधिकारी काम पर लौट आए। पांच दिवसीय बैंकिंग, पीएलआई योजना में संशोधन और 8 मार्च 2024 के समझौते से जुड़े लंबित मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण प्रगति और प्राप्त प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर हड़ताल स्थगित की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन स्थगित किया गया है, वापस नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय बैंकिंग के लिए भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और यूएफबीयू की उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव है। यह समिति सभी विकल्पों और हितधारकों से चर्चा कर शीघ्र समाधान की दिशा में काम करेगी। इसी निर्णय के बाद हड़ताल स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पेंशन, एनपीएस से ओपीएस, चिकित्सा एवं कल्याण, भर्ती, ग्रेच्युटी, सेवानिवृत्ति लाभ, एलटीसी/एलएफसी, फिटमेंट विसंगतियों, अवकाश तथा अन्य लंबित मुद्दों को शीघ्र समाधान के लिए द्विपक्षीय एजेंडे में शामिल किया है। उन्होंने तीन दिवसीय हड़ताल के मद्देनजर रविवार को बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों को द्विपक्षीय समझौते के अनुसार दोगुनी दर से ओवरटाइम और उपस्थित अधिकारियों को एक दिन का वेतन दिए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article