फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   alka lamba said Women will return the cylinders of Ujjwala scheme to pm Modi in Mandi rally

Politics HP: अलका बोलीं- मंडी रैली में पीएम मोदी को उज्जवला योजना के सिलिंडर लौटाएंगी महिलाएं

Sat, 10 Sep 2022 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Sep 2022 08:29 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के दौरान अपने गैस सिलिंडर वापस करेंगी। प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी कि या तो इन सिलिंडरों को वापस ले या इनका दाम कम करे। 

विज्ञापन
alka lamba said Women will return the cylinders of Ujjwala scheme to pm Modi in Mandi rally
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा है कि भाजपा ने उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को सिलिंडर तो दे दिए लेकिन इन्हें महंगा कर आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है। प्रदेश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी रैली के दौरान अपने गैस सिलिंडर वापस करेंगी। प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी कि या तो इन सिलिंडरों को वापस ले या इनका दाम कम करे। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए लांबा ने प्रदेश की वरिष्ठ आईएएस निशा सिंह के बहाने राज्य सरकार पर महिलाओं से भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को सशक्त करने की बात कही थी।

विज्ञापन


आज हालात यह हैं कि आम महिला तो दूर राज्य की एक महिला आईएएस अधिकारी भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रही है। निशा सिंह यह कहने को मजबूर हो गईं कि यहां महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है, महिलाओं की सुनवाई नहीं है। कांग्रेस सरकार बनने पर हर माह पहली तारीख को महिलाओं के बैंक खाते में 1,500-1,500 रुपये देने की गारंटी भी लांबा ने दोहराई। उन्होंने इस मौके पर एक फार्म भी जारी किया। महिलाएं इस फार्म में दिए कोड को मोबाइल फोन से स्कैन कर अपना पंजीकरण करवा सकेंगी। उन्होंने कहा कि इस तरह कांग्रेस की गारंटी उनके पास चली जाएगी। इसका रिकॉर्ड भी रहेगा।
विज्ञापन


सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन करेगी कांग्रेस
लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में महिला सम्मेलन कर जयराम सरकार को घेरेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की महिलाएं भोली जरूर हैं लेकिन वे जागरूक भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने गुटों में बांटी प्रदेश की अफसरशाही : प्रतिभा

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा का अधिकारियों के साथ भेदभाव और उत्पीड़न करना मुख्य एजेंडा है। वरिष्ठ अधिकारी अपनी उपेक्षा के चलते राज्यपाल को पत्र लिखने पर मजबूर है। भाजपा ने अफसरशाही को गुटों में बांटकर रख दिया है। मुख्यमंत्री की प्रशासन पर कमजोर पकड़ के चलते पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त होकर रह गई है। आए दिन अपने फैसलों से पलटना जयराम सरकार की विशेषता रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अब जितनी मर्जी घोषणाएं कर लें, वह न तो कभी पूरी होंगी और न ही इनके लिए कोई बजट है। जयराम ठाकुर कर्ज पर कर्ज लेते जा रहे हैं। सरकार के पास कर्मचारियों की देनदारी देने तक को पैसे नहीं हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरो में जगह-जगह रेवड़ियां बांटने में लगे हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हो रहे शासकीय अन्याय को दूर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed