फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert: Water can be released from Pandoh Dam anytime

अलर्ट जारी: पंडोह डैम से कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी

Wed, 24 May 2023 10:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 May 2023 10:39 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध से कभी भी पानी को छोड़ा जा सकता है। इसके लिए प्रशासन के की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Alert: Water can be released from Pandoh Dam anytime
पंडोह डैम(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पंडोह डैम का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में बांध से कभी भी पानी को छोड़ा जा सकता है। इसके लिए प्रशासन के की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। खास तौर पर मंडी शहर व ब्यास के आसपास के इलाकों के लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है। भारी बारिश और तेज गर्मी के चलते बर्फ तेजी से पिघलने के चलते अचानक डैम में जलस्तर बढ़ा है।

विज्ञापन


ऐसे में अगले कुछ महीनों के लिए काफी सर्तक रहने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीबीएमबी ने मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के प्रशासन को सूचना भेजकर अलर्ट जारी कर दिया है कि कोई भी ब्यास के किनारों पर न जाएं। बीबीएमबी प्रशासन ने मंडी शहर में पहले से ही अलर्ट जारी किया है और कहा गया है कि लोग ब्यास के तटों पर ना जाएं। जिला के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि लोग स्तर पर एहतियात बरतें और व्यास के किनारों पर ना जाएं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed