फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alert: swine flu through mobile phones.

सावधान! मोबाइल से भी फैल सकता है स्वाइन फ्लू

Mon, 23 Feb 2015 03:41 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
alert: swine flu through mobile phones.

मोबाइल यूजर्स जरा सावधान हो जाएं। अब आपके मोबाइल फोन से भी आपको स्वाइन फ्लू हो सकता है। यह हम नहीं बल्कि डॉक्टर कह रहे हैं। अगर आप दूसरों का मोबाइन फोन का प्रयोग कर रहे हो तो सावधान हो जाएं।

विज्ञापन


क्योंकि दूसरों के मोबाइल के माध्यम से आप तक स्वाइन फ्लू का संग्रमण पहुंच सकता है। जिससे आप जानलेवा रोग स्वाइन फ्लू की चपेट में भी आ सकते है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को सलाह दी है कि इस प्रकार से दूसरों के मोबाइल फोन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन


क्योंकि ड्राप लेट के माध्यम से संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकता है। चिकित्सकों का मानना है कि जब कोई मोबाइल का प्रयोग करते वक्त खांसता और छिंकता है तो मोबाइल फोन पर व्यक्ति के शरीर से निकले कीटाणु बैठ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी देर तक रहता है असर

alert: swine flu through mobile phones.

डॉक्टरों का कहना इसका असर करीब पांच से 10 मिनट तक रहता है। ऐसे में दूसरे का मोबाइल फोन का इस्तेमाल आपको परेशानी में डाल सकता है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में एक के बाद एक स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने और मौत के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

इसी कड़ी में स्वाथ्य विभाग ने साफ किया है कि लोग किसी भी सूरत में दूसरों के मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इसके लिए विभाग ने सभी सरकारी और गैस सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे चिकित्सकों के साथ आयोजित कार्यशाला  में भी इस बारे में विस्तार से चरचा की गई है।
 
जिला स्वास्थ्य अधिकारी और नोडल ऑफिर डा. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया सर्दी जुखाम के ग्रस्त व्यक्ति का मोबाइल फोन प्रयोग न करे क्योंकि ड्रापलेट के तहत एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति की संक्रमण पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्दी जुकाम से ही स्वाइन फ्लू फैलने का भी खतरा रहता है।

पैन का इस्तेमाल भी खतरनाक

alert: swine flu through mobile phones.

इसके अलावा लिखने वाला पैन भी किसी से शेयर न करें। डॉक्टरों का कहना है कि जिस तरह मोबाइल इस बीमारी के संक्रमण को फैला सकता है, उसी तरह पैन भी आपको परेशानी में डाल सकता है।

ऐसे में अपना पैन भी किसी से शेयर न करें। डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू से बचने के ‌लिए कुछ और सुझाव भी दिए हैं। लोगों को इस बीमारी से पीड़ित लोगों से दूर रहने, बस स्टैंड व अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

इसके अलावा जुकाम और सिरदर्द होने पर इसकी जांच तुरंत डॉक्टर से करवाने को भी कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed