फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Alert in Himachal, Security increased at Electricity projects and Temples.

अलर्ट के बाद बॉर्डर एरिया सील, प्रोजेक्टों और शक्तिपीठों की सुरक्षा बढ़ाई

Sat, 01 Oct 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Oct 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
Alert in Himachal, Security increased at Electricity projects and Temples.

पीओके में भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के चलते हिमाचल के बिजली प्रोजेक्टों और शक्तिपीठों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र से अलर्ट के बाद हिमाचल के बॉर्डर एरिया सील कर दिए गए हैं। हर आने-जाने वाले वाहन को जांचा जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सूबे के मंदिरों में लाखों की तादाद में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी, अतिरिक्त जवान और डॉग स्क्वायड तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला स्थित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा टैंपल और करमापा लामा के अलावा अन्य धार्मिक मठों की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। उधर, हाई अलर्ट के चलते भाखड़ा बांध में जवानों ने सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया है। केंद्र ने यहां रात को ब्लैक आउट के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों में भी अलर्ट जारी, बढ़ाई सुरक्षा

Alert in Himachal, Security increased at Electricity projects and Temples.

राज्य विद्युत परिषद के लारजी प्रोजेक्ट में आगंतुकों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। देश की सबसे बड़ी यातायात टनल लारजी की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। भावा, घानवी, नोगली, गिरी, चाबा, आंध्रा, बस्सी, बिनवा, गज, बनेर, खौली, रुकती, थिरोट, साल-दो, होली, चंबा, किलाड़, घानवी-दो सहित अन्य परियोजनाओं में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कोल बांध परियोजना में सुरक्षा को तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल आने वाले लोगों और वाहनों को बिना जांच अंदर नहीं आने दे रहे। यहां पर खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात किए गए हैं।

प्रोजेक्टों में सीसीटीवी कैमरा से हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कई महत्वपूर्ण स्थानों पर सादी वर्दी में जवान तैनात हैं। राज्य विद्युत परिषद के मुख्य अभियंता (उत्पादन) ई. पंकज कपूर ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे प्रदेश में परिषद की करीब डेढ़ दर्जन पन विद्युत परियोजनाओं में हाई अलर्ट के साथ सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।

रात को बस सेवा बंद, सुबह शुरू

Alert in Himachal, Security increased at Electricity projects and Temples.

हिमाचल सरकार ने वीरवार रात को पठानकोट, हरियाणा और पंजाब के लिए बसें नहीं भेजीं। हालांकि, शुक्रवार सुबह से इन राज्यों के लिए बसें भेजनी शुरू कर दी गई हैं। परिवहन निगम के मुख्य महा प्रबंधक रघुवीर सिंह चौधरी ने बताया कि वीरवार को हरियाणा, पंजाब और पठानकोट की बसें हिमाचल आनी बंद हो गई थीं। इसके चलते हिमाचल से भी बसों को नहीं भेजा गया। हिमाचल से इन राज्यों के लिए प्रतिदिन 25 बसें भेजी जाती हैं।

प्रदेश के सीमांत क्षेत्र सुरक्षित : वीरभद्र
पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हिमाचल में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला में कहा कि प्रदेश में सभी सीमांत क्षेत्र सुरक्षित हैं। पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed