{"_id":"fbe213654704f3e0a4a35f0a6c8d0565","slug":"alert-for-heavy-downpour-in-himachal-pradesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 13 Aug 2014 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह भर मौसम के सामान्य रहने के बाद फिर से भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में 14 और 15 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी दी है। उधर, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार 16 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश के आसार हैं। 17 अगस्त के बाद मौसम सामान्य हो सकता है। हालांकि, मानसून की बारिश सितंबर के अंतिम सप्ताह तक होगी। बुधवार को भी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट आई है। बुधवार को शिमला का अधिक तम तापमान 22.8, सुंदरनगर 28.5, भुंतर 31.6, कल्पा 23.8, धर्मशाला 26.2, ऊना 35.4, नाहन 29.3 और सोलन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। कहा कि 16 अगस्त को प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश होगी।