फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti Scheme Guidelines In Himachal Pradesh

स्कूल का ‘मोती’ बनने को देने होंगे पांच हजार, योजना में सरकार ने किया संशोधन

Sun, 21 Oct 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 21 Oct 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti Scheme Guidelines In Himachal Pradesh

स्कूल का ‘मोती’ बनने के लिए गौरवमयी कार्य करने वाले व्यक्तियों को अपनी जेब भी ढीली करनी होगी। सरकार ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना में संशोधन करते हुए गौरव पट्ट पर नाम लिखवाने को पांच हजार रुपये वसूलने का फैसला लिया है। स्कूलों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने गौरव पट्ट पर नाम लिखवाने के नियमों में बदलाव किया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने योजना में हुए संशोधन को लेकर सभी स्कूल प्रिंसिपलों और शिक्षा उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक स्कूलों के गौरव पट्ट पर नाम लिखवाने के इच्छुक लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए पांच हजार रुपये लेने का फैसला लिया गया है। इस राशि को संबंधित स्कूल पर ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक ने बताया है कि गौरव पट्ट पर नाम लिखवाने के लिए स्थानीय स्कूल के प्रभारी से संपर्क करना होगा। अपनी उपलब्धियों के संदर्भ में जानकारी देनी होगी। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी आवेदनों पर चर्चा करने के लिए बाद गौरव पट्ट पर लिखे जाने वाले नामों को मंजूरी देगी। अगर किसी व्यक्ति के नाम को एसएमसी मंजूर नहीं करती है तो संबंधित व्यक्ति जिला उपनिदेशक और शिक्षा निदेशालय में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में भी लगाए जाएंगे गौरव पट्ट

Akhand Shiksha Jyoti Mere School Se Nikle Moti Scheme Guidelines In Himachal Pradesh

स्कूलों के साथ डिग्री कॉलेजों में भी अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना को शुरू करने का फैसला लिया गया है। अब कॉलेजों में भी गौरव पट्ट लगाए जाएंगे। कॉलेजों में लगाए जाने वाले गौरव पट्टों पर भी नाम लिखवाने के लिए पांच हजार रुपये देने होंगे।

स्कूल-कॉलेजों पर ही खर्च होगी यह राशि
शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि गौरव पट्ट पर नाम लिखवाने की एवज में ली जाने वाली पांच हजार रुपये की राशि को संबंधित स्कूल-कॉलेजों में ही खर्च किया जाएगा। इस राशि से शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। आवेदनों को नियंत्रित करने के लिए पांच हजार रुपये लेने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed