फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ajay thakur team captain for asian kabaddi championship 2017

कबड्डी इंडिया टीम में हिमाचल के चार खिलाड़ी, इस अफसर को मिली कप्तानी

Mon, 20 Nov 2017 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 20 Nov 2017 08:50 AM IST
विज्ञापन
Ajay thakur team captain for asian kabaddi championship 2017

हिमाचल के दो गबरू और दो महिला कबड्डी खिलाड़ी ईरान की राजधानी तेहरान में 22 से 25 नवंबर तक होने वाली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगी। प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि इन चार खिलाड़ियों का चयन कबड्डी इंडिया टीम के लिए हुआ है।

विज्ञापन


जबकि पुरुष इंडिया टीम की कमान सूबे के स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर को सौंपी गई है। अजय ठाकुर की इस उपलब्धि से प्रदेश में खुशी की लहर है। इसके अलावा सूबे के ही अन्य तीन खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। इसमें विशाल भारद्वाज पुरुष टीम में, जबकि महिला वर्ग में प्रियंका नेगी व कविता को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले कभी भी भारतीय टीम में हिमाचल के इतने खिलाड़ियों को स्थान नहीं मिला है। सभी खिलाड़ियों ने हरियाणा के सोनीपत में 30 अक्तूबर से लेकर 19 नवंबर तक एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खेल की बारीकियां सीखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेंगी एशिया के सभी देशों की टीमें

Ajay thakur team captain for asian kabaddi championship 2017

अजय ठाकुर और विशाल ने साई हॉस्टल बिलासपुर से खेल की बारीकियां सीखी हैं, जबकि प्रियंका नेगी ने स्टेट हॉस्टल बिलासपुर व कविता ने साई हॉस्टल धर्मशाला से खेल के टिप्स सीखे।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने जानकारी दी। उनके साथ प्रदेश तकनीकी अध्यक्ष कृष्ण लाल व जिला एसोसिएशन के महासचिव विजय पाल चंदेल भी मौजूद थे।

अजय: स्टार रेडर के तौर पर पहचान
अजय हिमाचल पुलिस में डीएसपी के पद पर अंडर ट्रेनिंग कार्यरत हैं। वह भारतीय टीम के कप्तान बनने वाले पहले हिमाचल के खिलाड़ी हैं। प्रो कबड्डी के पिछले सीजनों में उन्होंने बंगलूरू बुल्स, पुणेरी पलटन और तमिल थलाईवास की तरफ से खेलते हुए स्टार रेडर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। जबकि कबड्डी विश्व कप में भी भारतीय टीम को जिताने में इनकी अहम भूमिका रही है। इसी को देखते हुए हिमाचल सरकार ने स्पोर्ट्स कोटे में इन्हें डीएसपी का पद दिया गया है।

विशाल: बेस्ट डिफेंडर, बीए के छात्र 
विशाल भारद्वाज साई हॉस्टल बिलासपुर के खिलाड़ी हैं। बिलासपुर कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। इससे पहले अंडर-20 इंडिया में खेल चुके हैं। प्रो कबड्डी में तेलुगू टाइटल में टीम के सदस्य है। कई बार बेस्ट डिफेंडर रह चुके हैं। इसके अलावा मलेशिया में हुई जूनियर एशियन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।

प्रियंका: कई गोल्ड जीते, सब इंस्पेक्टर
प्रियंका नेगी कुल्लू के मनाली थाना में सब इंस्पेक्टर हैं। इससे पहले नेगी चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं। 2012 में साउथ एशियन बीच गेम श्रीलंका, 2012 में ही एशियन बीच गेम चाइना, 2013 में पटना में हुए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। 2016 में भारत में हुई सीनियर एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल जीता है। 

कविता: गोल्ड जीता, बीए की छात्रा
कविता ने साई हॉस्टल धर्मशाला में खेल की बारीकियां सीखी हैं। कविता बीए फाइनल की छात्रा है, जो धर्मशाला कॉलेज में पढ़ती हैं। कविता ने 2014 में साउथ कोरिया में हुए एशियार्ड में भारतीय महिला टीम की प्रतिनिधित्व किया था और गोल्ड मैडल जीता था।

तेहरान में होने वाली एशियन प्रतियोगिता में एशिया महाद्वीप के तहत आने वाले सभी देशों की टीमें भाग लेंगी। इनमें भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, ईरान, ईराक, श्रीलंका, चीन, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, ईरान, सहित अन्य कई देशों की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed