{"_id":"605b31808ebc3e5910085948","slug":"ajay-kumar-takes-oath-as-hppsc-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय कुमार ने ली हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय कुमार ने ली हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ
Wed, 24 Mar 2021 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को राजभवन में गरिमापूर्ण समारोह में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार और जय प्रकाश काल्टा को सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया। नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान, मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, लोक सेवा आयोग की सदस्य रचना गुप्ता और सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा
शिमला। लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे बखूबी निभाया जाएगा। ईमानदारी से काम होगा। सरकारी कार्यालयों में रिक्त पद जल्द भरने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
योग्य व्यक्ति का चयन कर सरकार में भेजा जाएगा
लोक सेवा आयोग के सदस्य जय प्रकाश काल्टा ने बताया कि लोक सेवा आयोग में सदस्य का पद सांविधानिक है। काम में पारदर्शिता लाई जाएगी। कोशिश रहेगी कि योग्य व्यक्तियों का चयन कर सरकार में भेजा जाएं।
विज्ञापन