{"_id":"670cc7e2eb97d263b90a0328","slug":"air-service-started-between-bhuntar-jaipur-72-seater-aircraft-welcomed-with-water-cannon-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu-Jaipur Air Service: कुल्लू-जयपुर हवाई सेवा शुरू, एलायंस एयर के विमान का वाटर केनन से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu-Jaipur Air Service: कुल्लू-जयपुर हवाई सेवा शुरू, एलायंस एयर के विमान का वाटर केनन से स्वागत
Mon, 14 Oct 2024 05:42 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:42 PM IST
सार
कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे से पिंक सिटी जयपुर के लिए सोमवार को हवाई सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
भुंतर हवाई अड्डे में जयपुर से भुंतर में उतरने के बाद वाटर केनन से स्वागत करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के ऐन मौके पर भुंतर के लिए पिंक सिटी जयपुर से नई हवाई सेवा शुरू हुई है। सोमवार को जयपुर से उड़ान भरकर आए एलायंस एयर के एटीआर-72 जहाज का भुंतर हवाई अड्डे में वाटर केनन से स्वागत किया गया। पहले ही दिन हवाई जहाज पैक होकर आया है। उड़ान सेवा शुरू होने से पर्यटन को भी पंख लगेंगे। पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी की लहर है।
क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत यात्री मात्र 2,500 रुपये में एलायंस एयर के जहाज में सफर कर सकेंगे। हफ्ते में यह सेवा जयपुर के लिए सोमवार और बुधवार को सुबह 10:35 बजे संचालित होगी। 28 अक्तूबर के बाद यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, वीरवार और शनिवार को संचालित होगी। हवाई सेवा आरंभ होने पर कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने एयरलाइन कर्मचारियों, सीआईएसएफ और यात्रियों की उपस्थिति में केक काटा। जयपुर से कुल्लू आई उड़ान में 55 सवारियां पहुंचीं, जबकि 21 लोगों ने कुल्लू से जयपुर के लिए उड़ान भरी। वहीं, कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा अब दिल्ली, अमृतसर, देहरादून के बाद जयपुर से जुड़ गया है। सिद्धार्थ कदम ने कहा कि भुंतर हवाई अड्डे को देश के अन्य शहरों से जोड़ने की भी योजना है, जिससे कुल्लू-मनाली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
कुल्लू से सुबह 10:35 बजे उड़ेगा विमान
1 घंटे 55 मिनट की इस फ्लाइट में एलायंस एयर का 72 सीटर जहाज जयपुर हवाई अड्डे से सुबह 8:20 बजे उड़ान भरेगा और सुबह 10:15 बजे लैंड करेगा। कुछ समय रुकने के बाद जहाज 10:35 बजे सुबह वापस जयपुर को उड़ेगा और 12:40 बजे पहुंचेगा। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, गौतम ठाकुर व मनु शर्मा ने कहा कि देश के दूसरे शहरों के लिए हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटन को गति मिलेगी।