फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air service from Dharamshala to Chandigarh starts from Two April

Dharamshala: धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा कल से, जानिए कौन-कौन से दिन कर सकेंगे सफर

Mon, 01 Apr 2024 07:06 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 01 Apr 2024 07:06 PM IST
सार

इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमानन सेवा देती थी। इंडिगो की ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।

विज्ञापन
Air service from Dharamshala to Chandigarh starts from Two April
इंडिगो (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जुलाई से बंद धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ानें 2 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। इससे चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फ्लाइट को अब विमानन कंपनी इंडिगो शुरू करेगी। इससे पहले इस रूट पर एलायंस एयर विमानन सेवा देती थी। इंडिगो की ये उड़ानें सप्ताह में तीन दिन धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए शुरू होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

विमानन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली के बाद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर सेवाएं शुरू कर रही है। विमानन कंपनी इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगी। इंडिगो की ओर से शुरू होने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और धर्मशाला में 1:50 बजे लैंड होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। इससे पहले इस हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं देती थी, लेकिन जुलाई, 2023 से सेवाएं बंद हैं, जिसके चलते इस रूट पर हवाई सफर करने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नए सिरे से रूट पर हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन

2 अप्रैल से विमानन कंपनी इंडिगो धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर अपनी सेवाएं शुरू कर रही है। सप्ताह में तीन दिन ये उड़ानें मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होंगी। इससे पहले विमानन कंपनी एलायंस एयर इस हवाई रूट पर अपनी सेवाएं देती थी। -धीरेंद्र सिंह, निदेशक, गगल एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed