{"_id":"5b348fbc4f1c1bb0318b9229","slug":"air-india-flight-delayed-due-to-technical-fault-at-gaggal-airport-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान नहीं भर सका एयर इंडिया का विमान, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान नहीं भर सका एयर इंडिया का विमान, यात्रियों ने किया हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:07 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खराबी की वजह से एयर इंडिया का विमान गगल से दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इस पर कुछ यात्रियों ने हवाई अड्डे पर ही हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि, बाद में वैकल्पिक व्यवस्था कर 34 यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।
विज्ञापन
गगल हवाई अड्डा निदेशक सोनम नोरबू ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दोपहर को दिल्ली से गगल तो आया, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वापसी के लिए उड़ान नहीं भर पाया।
विज्ञापन
एयर इंडिया के अड्डा प्रभारी राज कपूर ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते विमान उड़ान नहीं भर पाया जिसके बाद हवाई जहाज से जाने वाले 34 यात्रियों के दिल्ली जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीम के आने के बाद तकनीकी समस्या दूर होने पर ही विमान दिल्ली के लिए उड़ान भर पाएगा।