{"_id":"5dcd77b98ebc3e54d146b017","slug":"air-india-air-service-to-gagal-chandigarh-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन शुरू होगी गगल-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा, जानिए किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन शुरू होगी गगल-चंडीगढ़ के लिए एयर इंडिया की हवाई सेवा, जानिए किराया
Fri, 15 Nov 2019 10:44 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन कंपनी एयर इंडिया शनिवार से गगल हवाई अड्डे से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करेगी। गगल से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरी जाएगी और 9:30 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग होगी। यही विमान चंडीगढ़ से सुबह 9:55 बजे उड़ान भरेगा और 10:55 बजे गगल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा।
विज्ञापन
प्रति सीट 1,712 रुपये किराया लगेगा जबकि यात्री अपने साथ 15 किलोग्राम चेक-इन और पांच किलोग्राम भार कैबिन के जरिये ले जा सकेंगे। एयर इंडिया गगल के प्रबंधक मिलन गुरंग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हेली सेवा पवन हंस भी यात्रियों को चंडीगढ़ से गगल एयरपोर्ट पर उतारता है, लेकिन यात्रियों से अधिक किराया वसूला जाता है। यह सेवा सप्ताह में मात्र तीन दिन ही मिलती है। ऐसे में विमानन कंपनी एयर इंडिया की यह सेवा यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।
विज्ञापन