{"_id":"5f38c38c8ebc3e3ca52adee9","slug":"air-force-personnel-hanged-in-kasauli-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कसौली में क्वारंटीन एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कसौली में क्वारंटीन एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 16 Aug 2020 06:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में बीमारी के उपचार के बाद ड्यूटी पर लौटे एयरफोर्स जवान ने हिमाचल के सोलन जिले के कसौली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 14 अगस्त की है। आत्महत्या से पहले जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें ‘सॉरी टू ऑल नो वन रिसपॉंसिंबल फॉर दिस’ लिखा है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि आत्महत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कारणों की छानबीन में जुटी है। सूंडा राम गुज्जर पुत्र एलआर गुज्जर निवासी गांव व डाकघर गुज्जर मोहल्ला शिशु जिला शिक्कर राजस्थान एयरफोर्स स्टेशन कसौली में एयरमैन पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि सूंडा राम गुज्जर बीमार रहते थे और पिछले दिनों देहरादून अस्पताल में इलाज करवाने के बाद डिस्चार्ज होकर एयरफोर्स स्टेशन कसौली लौटे थे। वह बैरिक में अकेले क्वारंटीन थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी आत्महत्या के मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन