फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   air force jawan killed in accident in chamba himachal pradesh

छुट्टी लेकर घर जा रहे वायुसेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

Wed, 26 Feb 2020 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 Feb 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
air force jawan killed in accident in chamba himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

डलहौजी-बलेरा मार्ग पर धुड़ासपड के समीप कार हादसे में वायुसेना के जवान की मौत हो गई।  देर रात हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना डलहौजी से टीम मौके पर पहुंची। जवान की पहचान शाम लाल पुत्र खरैती लाल, निवासी पनिहाल, डाकघर बलेरा, चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम लाल धर्मशाला के योल कैंट में तैनात थे। छुट्टी लेकर घर जा रहे थे। देर रात को धुड़ासपड़ के पास गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शाम लाल को खाई से निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत में सुधार न होने के चलते घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। लेकिन, शाम लाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और इसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक शाम लाल अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बच्चे छोड़ गए हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed