{"_id":"64c8ffab10915ccea60e1b19","slug":"air-force-helicopter-delivered-1-95-ton-ration-to-dumati-and-nithal-thach-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur: वायुसेना ने पहुंचाया 1.95 टन राशन, 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur: वायुसेना ने पहुंचाया 1.95 टन राशन, 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी निकाला
Tue, 01 Aug 2023 07:13 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला/ रिकांगपिओ(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Aug 2023 07:13 PM IST
सार
भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का हेलिकाप्टर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में आपदा की घड़ी में भारतीय वायु सेना फिर देवदूत बनकर सामने आई है। भारतीय वायुसेना के जवान प्रदेश के अति दुर्गम क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने, स्थानीय लोगों, भेड़पालकों को राशन और दवाइयां पहुंचाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। भारतीय वायुसेना के हेलिकाप्टर ने मंगलवार को छितकुल से आगे 13,000 से 15,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित खान दुमती और निथल थाच में 1.95 टन राशन सहित आवश्यक दवाइयां पहुंचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान 11 अस्वस्थ सैनिकों को भी सुरक्षित निकाला गया। दरअसल, भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से किन्नौर जिला के सांगला घाटी में सेना और अर्धसैनिक बलों की चौकियों के रास्ते पूरी तरह से अवरुद्ध हो गए हैं। इसीलिए वायुसेना के हेलिकाप्टर से राशन और दवाइयां पहुंचाई गईं।
विज्ञापन