फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air Flights canceled due to bad weather in Himachal, bus and truck stranded

हिमाचल में खराब मौसम से हवाई उड़ानें रद्द, भारी बारिश की चेतावनी

Thu, 25 Jul 2019 12:07 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
Air Flights canceled due to bad weather in Himachal, bus and truck stranded
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में खराब मौसम के चलते बुधवार को कई हवाई उड़ानें रद्द हो गईं। भारी बारिश की चेतावनी के बीच कुछ क्षेत्रों में ही बादल बरसे जबकि अधिकांश क्षेत्र सूखे रह गए। जिला मंडी के धर्मपुर की बकरखड्ड में तेज बहाव में ट्रक व बस फंस गए।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार के लिए प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। बारिश के कारण गगल एयरपोर्ट पर बुधवार को चार फ्लाइटें नहीं उतर सकीं।
विज्ञापन


बुधवार को गगल एयरपोर्ट पर रुटीन की पांच उड़ानें उतरती हैं। इनमें स्पाइस जेट की तीन, जबकि एयर इंडिया की दो उड़ानें शामिल हैं। हालांकि एयर इंडिया ने पहले ही अपनी सुबह की एक उड़ान को रद्द कर दिया जबकि एक बजे आने वाली फ्लाइट भी बुधवार को गगल एयरपोर्ट पर नहीं उतरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्पाइस जेट की जयपुर से गगल की एक उड़ान, जबकि दिल्ली से गगल आने वाली सुबह की उड़ान रद्द हो गई। वहीं, शाम चार बजे आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट ही उतर सकी। भुंतर हवाई अड्डे में भी दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें नहीं हो सकीं।

Air Flights canceled due to bad weather in Himachal, bus and truck stranded

जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे पर मौसम साफ रहने से यहां से नियमित उड़ानें हुईं। उधर, राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। शहर में उमस बढ़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात  बारिश का दौर शुरू हुआ।

बुधवार को जिला कांगड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हुई, लेकिन मैदानी क्षेत्र पूरी तरह से बारिश के लिए तरस गए। मैदानी इलाकों में मौसम पूरी तरह से साफ रहा और गर्मी व उमस का माहौल बना रहा।

वहीं, सरकाघाट से बकरखड्ड होकर संधोल जा रही एचआरटीसी की बस और दो टिप्पर अचानक खड्ड में जलस्तर बढ़ने से पानी के बीच फंस गए। बस में और टिप्पर में केवल चालक और परिचालक ही थे।

सभी ने वाहनों से कूदकर जान बचाई। दोपहर बाद खड्ड का जलस्तर घटने के बाद वाहनों को निकाला गया।  बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.3, भुंतर में 36.0, हमीरपुर में 35.8, बिलासपुर में 35.0, सुंदरनगर में 33.9, कांगड़ा में 33.4, चंबा में 33.1, सोलन में 30.5, कल्पा-नाहन में 27.2, धर्मशाला में 26.4, शिमला में 25.0, केलांग में 23.8 और डलहौजी में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed