फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS Students Throw Ink At Union Health Minister JP Nadda

नाराज छात्रों ने नड्डा पर स्याही फेंकी, हड़बड़ाहट में छात्राओं पर चढ़ी कार

Sun, 18 Sep 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल Updated Sun, 18 Sep 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
AIIMS Students Throw Ink At Union Health Minister JP Nadda

एम्स पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को शनिवार को छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। एम्स दौरे के बाद जब वह लौट रहे थे तब गेट पर कथित छात्र ने उन पर स्याही फेंक दी।

विज्ञापन


छात्रों के प्रदर्शन से कुछ देर के लिए एम्स परिसर में अफरा-तफरी मच गई और हड़बड़ाहट में नड्डा के ड्राइवर ने दो छात्राओं पर गाड़ी चढ़ा दी।

स्याही के कुछ छींटे नड्डा के कुर्ते पर पड़े। उधर, एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र रिषी प्रेम ने दावा किया एम्स के किसी छात्र ने स्वास्थ्य मंत्री पर स्याही नहीं फेंकी।

विज्ञापन

स्याही फेंकने वाले का नहीं चला पता

AIIMS Students Throw Ink At Union Health Minister JP Nadda

हम तो एम्स कैंपस में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। रिषी ने कहा कि आज तक यहां एक भी सर्जरी नहीं हुई है। हालांकि, नड्डा ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एम्स के विद्यार्थियों की समस्या दूर की जाएगी। भोपाल

एम्स के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि स्याही फेंकने वाले का पता नहीं चला है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल छात्राएं अंजलि कृष्णा और इज्या पांडे का कहना था कि वे मंत्री को सिर्फ  अपनी मांगें बताने के लिए रोक रहे थे, लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी।

 

हड़बड़ाहट में छात्राओं पर चढ़ी कार

AIIMS Students Throw Ink At Union Health Minister JP Nadda

इस पर हमने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो कार का पहिया पैर के ऊपर से निकल गया। पहिये में पैर दबते ही छात्राएं चिल्लाने लगीं और बाकी विद्यार्थी और भी ज्यादा आक्रोशित हो गए।

छात्रों का कहना था कि यहां हमारे पढ़ने के लिए मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। छात्र-छात्राओं का कहना था कि जो भी मंत्री आता है वह वादे करके चला जाता है। जख्मी छात्राओं के बारे में एम्स प्रशासन ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed