फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS Bilaspur: Trauma ICU, emergency block and helipad will be built

AIIMS Bilaspur: ट्रॉमा आईसीयू, आपातकालीन ब्लॉक और हेलीपैड बनेंगे, 350 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 11 Nov 2024 10:30 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Nov 2024 10:30 AM IST
सार

 नए ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। उपकरणों का स्केल भी बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
AIIMS Bilaspur: Trauma ICU, emergency block and helipad will be built
एम्स बिलासपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 एम्स बिलासपुर में ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक का निर्माण जल्दी शुरू होगा। इसके लिए 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया ब्लॉक अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस होगा। इसमें 300 बिस्तरों की क्षमता होगी। यह ब्लॉक पूरी तरह से ट्राॅमा और आपातकालीन मामलों के इलाज के लिए रहेगा।   नए ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। उपकरणों का स्केल भी बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा हेलीपैड की सुविधा भी होगी।

विज्ञापन

आपातकालीन मरीजों को किया जा सकेगा एयरलिफ्ट
ताकि, ट्रॉमा और आपातकालीन मरीजों को एयरलिफ्ट कर त्वरित इलाज मुहैया करवाया जा सकेगा। इस हेलीपैड से न केवल बिलासपुर बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी आपातकालीन मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में एम्स बिलासपुर के आपातकालीन विभाग में सिर्फ 55 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है। हर दिन प्रदेशभर के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों से 70 से अधिक मरीज एम्स के लिए रेफर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को मिलेगा त्वरित इलाज 
मरीजों का अस्पताल पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कई बार मरीजों को समय पर इलाज मिलने में दिक्कत हो रही है। नए ट्राॅमा आईसीयू ब्लॉक के निर्माण से यह समस्या हल हो जाएगी।  इससे मरीजों को बेहतर और त्वरित इलाज मिल सकेगा। नए ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक के निर्माण से मरीजों को न केवल अधिक बिस्तर और बेहतर उपचार मिलेगा, बल्कि चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। इसके साथ ही हेलीपैड की मौजूदगी से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों का त्वरित उपचार किया  जा सकेगा। 

विज्ञापन

एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बनेगा
एम्स बिलासपुर की यह परियोजना स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई दिशा निर्धारित करेगी। नए ट्राॅमा आईसीयू और आपातकालीन ब्लॉक का निर्माण होने से अस्पताल की क्षमता में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य देखभाल के मानकों को उच्चतम स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम साबित होगा। एम्स बिलासपुर प्रदेश के अन्य अस्पतालों के मुकाबले अपने उपचार की गुणवत्ता और त्वरित प्रतिक्रिया के कारण एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed