{"_id":"5e085aa68ebc3e87b84de44c","slug":"aiims-bilaspur-thirty-feet-boundary-wall-collapse-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बारिश ही गिर गया बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स का 30 फीट ऊंचा डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बारिश ही गिर गया बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स का 30 फीट ऊंचा डंगा
Sun, 29 Dec 2019 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में निर्माणाधीन एम्स साइट में बिना बारिश ही लगभग 30 फीट ऊंचा डंगा ढह गया। शुक्रवार देर रात को जोरदार धमाके के साथ आयुष ब्लॉक के लिए जाने वाले रास्ते में लाखों रुपये खर्च कर लगाया गया डंगा गिर गया। जोरदार धमाके से साइट पर दहशत का माहौल बन गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन डंगे के गिरने से सरकार को लाखों की चपत लगी है।
विज्ञापन
कंपनी प्रबंधकों ने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के दौरे से पहले सामने आई घटना पर पर्दा डालने के लिए गिरे डंगे को तिरपालों से ढक दिया ताकि कंपनी की करतूत पर कहीं केंद्रीय मंत्री की नजर न पड़ जाए। हालांकि निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता न करने के दावे किए जाते रहे हैं। बिना बरसात के ही डंगे के गिर जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
एम्स में जनवरी महीने में शुरू होने वाली ओपीडी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि ओपीडी को जाने वाली पूरी की पूरी सड़क धंस गई है। अब ओपीडी शुरू करने को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन