{"_id":"60ab982b8ebc3e6ac0359f56","slug":"aiims-bilaspur-60-patients-registered-on-esanjeevani-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स बिलासपुर: पहले दिन 60 मरीजों ने करवाया ई-संजीवनी पोर्टल पर पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स बिलासपुर: पहले दिन 60 मरीजों ने करवाया ई-संजीवनी पोर्टल पर पंजीकरण
Mon, 24 May 2021 05:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 05:43 PM IST
सार
प्रदेश भर से बच्चों और महिलाओं समेत 60 मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें सामान्य मेडिसन, त्वचा रोग, शिशु विशेषज्ञ, हृदयरोग, ऑर्थो, मेडिकल आनकोलॉजी, मनोरोग, गायनी, नेत्र विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, डर्मेटोलॉजिस्ट ने पहले दिन सेवाएं दीं।
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के 35 चिकित्सकों ने सोमवार से प्रदेश के लोगों के लिए ई-संजीवनी पोर्टल पर सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। सोमवार को 60 मरीजों ने पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से बीमारी से संबंधित परामर्श लिया। एम्स के निदेशक पद का कार्यभार संभालते ही डॉ. वीएस नेगी ने प्रदेश सरकार को एम्स की तरफ से राज्य में टेलीमेडिसिन सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव दिया था।
विज्ञापन
इसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 24 घंटे में मान्य कर दिया था। शनिवार को सीएम ने वर्चुअल इसका उद्घाटन भी किया। लोगों की सेवाओं के लिए एम्स के 35 चिकित्सक लगाए गए हैं। सभी अलग-अलग विभागों के हैं। सोमवार को प्रदेश भर से बच्चों और महिलाओं समेत 60 मरीजों ने इन चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें सामान्य मेडिसन, त्वचा रोग, शिशु विशेषज्ञ, हृदयरोग, ऑर्थो, मेडिकल आनकोलॉजी, मनोरोग, गायनी, नेत्र विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी, ईएनटी, डर्मेटोलॉजिस्ट ने पहले दिन सेवाएं दीं।
विज्ञापन
एम्स के उप निदेशक कर्नल सुखदेव नाग्याल ने बताया कि एम्स की टेलीमेडिसिन सेवाएं लोगों के लिए लाभदायक साबित होंगी। कहा कि एम्स निदेशक की तरफ से शुरू की गई यह सेवा कोविड काल में प्रदेश के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। संस्थान लोगों को घर-द्वार सेवाएं मुहैया करवाने में सफल रहा है।
विज्ञापन