फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agriculture: Only 6477 quintals of paddy sold in Himachal's centers in three days

कृषि: हिमाचल के तीन दिन में केंद्रों में बिका महज 6477 क्विंटल धान

Tue, 19 Oct 2021 07:03 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 07:03 AM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश हो रही है। धान खरीद मंडियों के रखरखाव की उचित व्यवस्था और कई जगह शेड न होने से किसानों का धान बारिश में भीग रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद मंडियों में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Agriculture: Only 6477 quintals of paddy sold in Himachal's centers in three days
धान की सफाई करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन दिनों में हिमाचल में 107 किसानों से महज 6477 क्विंटल धान की खरीद हुई है। 10 मंडियों में धान की खरीद हो रही है। सरकार की ओर से प्रतिदिन 25 स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। ऐसे में 750 किसानों से धान की खरीद होनी चाहिए थी। हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन से बारिश हो रही है। धान खरीद मंडियों के रखरखाव की उचित व्यवस्था और कई जगह शेड न होने से किसानों का धान बारिश में भीग रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण के बावजूद मंडियों में किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। नालागढ़ में तो एक माह बाद धान खरीद की तारीख मिल रही है। प्रदेश सरकार और फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया किसानों से खरीद कर रहा है। कृषि विभाग के पोर्टल पर प्रदेश के 7 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


बारी बारी करके किसानों को धान लाने के लिए कहा जा रहा है। शनिवार से खाद्य आपूर्ति विभाग और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ऑनलाइन किसानों के खाते मेें पैसे भेजना शुरू कर देगा। कृषि विभाग ने खाद्य आपूर्ति विभाग को 54 हजार मीट्रिक टन धान की स्टोरेज क्षमता करने के लिए कहा है। खरीद इससे ज्यादा ही होगी। हिमाचल में पांवटा, कालाअंब, हरिपुर, नालागढ़, रियाली (फतेहपुर), अनाज मंडी फतेहपुर, त्योड़ा (इंदौरा), ऊना, टकराला और टाहलीवाल मंडियों में धान की खरीद की जा रही है। कोरोना के चलते मंडियों में भीड़ न हो, इसके चलते सरकार ने प्रतिदिन 25 स्लॉट बुक करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जिला     धान की खरीद
सिरमौर - 212 क्विंटल
ऊना    - 871.50 क्विंटल
कांगड़ा - 2604 क्विंटल
सोलन  - 878 क्विटल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed