{"_id":"64495549125e5462d005a557","slug":"agriculture-minister-chandra-kumar-admitted-to-igmc-due-to-diarrhea-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डायरिया की चपेट में आए कृषि मंत्री चंद्र कुमार आईजीएमसी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डायरिया की चपेट में आए कृषि मंत्री चंद्र कुमार आईजीएमसी में भर्ती
Wed, 26 Apr 2023 10:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:18 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
चंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार डायरिया की चपेट में आ गए हैं। इसके चलते उन्हें इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला में दाखिल किया गया है। मंगलवार देर रात करीब 2:00 बजे उन्हें आईजीएमसी लाया गया था।
विज्ञापन
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि मंत्री चंद्र कुमार का विशेष वार्ड में उपचार चल रहा है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह अपने विधानसभा क्षेत्र जवाली से शिमला लौटे थे। इसी बीच वह डायरिया की चपेट में आ गए। डॉक्टरों के मुताबिक उनके कुछ टेस्ट किए गए हैं, जिनकी अभी रिपोर्ट आनी है। टेस्ट रिपोर्ट सामान्य आईं तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन