{"_id":"6113e2868ebc3efcd63c4533","slug":"agriculture-mahendra-singh-said-prepared-the-dpr-estimates-of-297-irrigation-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि: महेंद्र सिंह बोले- 297 सिंचाई योजनाओं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि: महेंद्र सिंह बोले- 297 सिंचाई योजनाओं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए
Wed, 11 Aug 2021 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Aug 2021 08:15 PM IST
सार
विधायक पवन काजल ने सवाल में जानना चाहा था कि पिछले तीन में विधायक प्राथमिकता में कितनी सिंचाई योजनाओं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अवगत कराया कि पिछले तीन साल में विधायक प्राथमिकता में 297 सिंचाई योजनाएं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए हैं। सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक की बागवानी विकास परियोजना में कटौती कर 1066.49 करोड़ रुपये कर दी है। विधायक पवन काजल ने सवाल में जानना चाहा था कि पिछले तीन में विधायक प्राथमिकता में कितनी सिंचाई योजनाओं की डीपीआर के प्राक्कलन तैयार किए।
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के अन्य सवाल के लिखित जवाब में बागवानी मंत्री ने कहा कि विश्व बैंक से 1134 करोड़ का बागवानी विकास परियोजना वर्ष 2016 में स्वीकृत हुई थी। विश्व बैंक के इस परियोजना में कटौती कर इसका पुनर्गठन किया गया है। मंत्री महेंद्र ने काजल के अन्य सवाल पर सदन को अवगत कराया कि पिछले तीन साल में मृदा संरक्षण शाखा ने कुल 678 कूहलों का निर्माण किया है।
विज्ञापन