फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer Recruitment sujanpur himachal: Get ready to join the indian army

Agniveer Recruitment: सेना में जाने के लिए हो जाएं तैयार, हिमाचल के तीन जिलों के लिए सुजानपुर में होगी अग्निवीरों की भर्ती

Sat, 02 Jul 2022 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Jul 2022 07:11 PM IST
सार

भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती 29 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा मैदान में शुरू होगी। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment sujanpur himachal: Get ready to join the indian army
अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती - फोटो : indian army

विस्तार

अगर आप सेना में जाना चाहते हैं और आपकी उम्र साढ़े 17 से 23 साल तक है तो तैयार हो जाएं। भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तहत अग्निपथ योजना में अग्निवीरों की भर्ती 29 अगस्त से हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा मैदान में शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। इसके लिए आर्मी भर्ती कार्यालय की ओर से वेबसाइट पर बाकायदा जानकारी भी साझा कर दी गई है। ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर के युवाओं के लिए यह भर्ती होगी। अभ्यर्थी http://www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर भर्ती संबंधी अन्य जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन


रैली के दौरान अग्निवीर सिपाही सामान्य ड्यूटी(जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। अभ्यर्थी की उम्र साढ़े सत्रह वर्ष से 23 वर्ष होनी चाहिए। 30 जुलाई तक पंजीकरण व आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड 11 से 21 अगस्त के बीच में ऑनलाइन भेजे जाएंगे। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर आना अनिवार्य होगा। इसके अलावा स्टेट ओपन स्कूल से उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के पास स्कूल के प्रधानाचार्य और बीईओ/डीईओ से प्रति हस्ताक्षरित, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र या स्थानांतरण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास मैट्रिक प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाईल नंबर, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और बोनाफाइड जैसे दस्तावेज होना अनिवार्य रहेगा। -कर्नल संजीव कुमार त्यागी, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed