{"_id":"655a099a02f180fdef04ddd5","slug":"agniveer-bharti-in-rampur-bushahar-200-candidate-qualified-ground-test-on-first-day-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer bharti: अग्निवीर के लिए 480 युवाओं ने बहाया पसीना, 200 ने दौड़ की बाधा को किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer bharti: अग्निवीर के लिए 480 युवाओं ने बहाया पसीना, 200 ने दौड़ की बाधा को किया पार
Sun, 19 Nov 2023 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Nov 2023 06:43 PM IST
सार
200 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ की बाधा को पार कर शारीरिक योग्यता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ लगाते युवा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रिथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी पट्टी में अग्निवीर भर्ती रैली में चार जिले के युवा पसीना बहा रहे हैं। भर्ती रैली के दूसरे दिन 480 से ज्यादा युवाओं ने पसीना बहाया। युवाओं ने दमखम का परिचय देते दिया। करीब 200 युवाओं ने 1600 मीटर की दौड़ की बाधा को पार कर शारीरिक योग्यता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इन युवाओं की मेडिकल परीक्षा 20 नवंबर (आज) को प्रिथी मिलिट्री स्टेशन, अवेरी पट्टी में होगी। ये सारे युवा ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा पास होने के बाद भर्ती रैली में सम्मिलित हुए थे। 20 नवंबर को सिरमौर जिले के युवा भर्ती रैली में भाग लेंगे।
विज्ञापन
सेना प्रवक्ता के अनुसार उम्मीदवार किसी के बहकावे में न आएं। दलाल और धोखेबाज लोगों से दूर रहें। भर्ती प्रकिया स्पष्ट और संतोषजनक की जाएगी। पूरी रैली प्रकिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। इसकी वीडियोग्राफी की जा रही है। सेना में भर्ती नि:शुल्क है। यह प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है।
विज्ञापन