{"_id":"631dff4617aac83512136d7f","slug":"agniveer-bharti-2022-in-palampur-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: पहले दिन 329 युवाओं ने पार की दौड़ की बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: पहले दिन 329 युवाओं ने पार की दौड़ की बाधा
Sun, 11 Sep 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:02 PM IST
सार
पहले दिन 926 युवाओं के सांसें फूल गईं। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। इसके लिए सेना ने इंतजाम पहले ही कर लिए थे।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि विवि पालमपुर के मैदान में रविवार को अग्निवीरों की भर्ती शुरू हुई। भर्ती के लिए युवाओं में काफी जोश दिखा। यह भर्ती जिला चंबा और कांगड़ा जिले के युवाओं के लिए रखी गई है। इसके पहले चंबा जिले की सलूणी तहसील के एक हजार तीन और जिला कांगड़ा की तहसील बड़ोह और मुल्थान के 834 युवाओं ने भाग लिया। भर्ती के पहले दिन एक 1,355 युवाओं में दौड़ में भाग लिया। इनमें 329 युवाओं ने दौड़ की बाधा पार की।
विज्ञापन
पहले दिन 926 युवाओं के सांसें फूल गईं। यह भर्ती प्रक्रिया सुबह ही शुरू हो गई थी। इसके लिए सेना ने इंतजाम पहले ही कर लिए थे। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल राजीव रंजन ने बताया कि भर्ती के पहले दिन 1,355 युवाओं में 329 ने दौड़ पास की है। कहा कि भर्ती के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को कांगड़ा जिला की खुडियां और चंबा जिले की भटियात तहसील के लिए युवाओं भर्ती होगी।
विज्ञापन