फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation by abvp

Shimla News: विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation by abvp
आई-टीईपी छात्रों के लिए स्थायी शिक्षक, कक्षाएं और छात्रावास की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 का विरोध किया गया। परिषद ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की मांग उठाई। इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि संशोधन विधेयक से विश्वविद्यालय की स्वायत्तता प्रभावित होगी। उन्होंने विधेयक वापस लेने की मांग की। परिषद ने आई-टीईपी छात्रों की समस्याएं भी उठाईं। अक्षय ठाकुर ने कहा कि आई-टीईपी में स्थायी शिक्षक और संकाय नियुक्त किए जाएं। छात्रों के लिए स्थायी कक्षाओं की व्यवस्था हो। दूरदराज से आने वाले छात्रों को छात्रावास की सुविधा दी जाए।

परिषद ने यूआईएलएस, यूसीबीएस और यूआईटी छात्रों के लिए भी छात्रावास मांगे। परिषद के अनुसार इन संस्थानों में फीस अधिक है। इसके बावजूद छात्रों को छात्रावास सुविधा नहीं मिल रही। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed