फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the smart uniform bag and steel bottle distribution delayed to students

स्मार्ट वर्दी के बाद बैग, स्टील बोतल देने की मुहिम अटकी

Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Nov 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
After the smart uniform bag and steel bottle distribution delayed to students

स्मार्ट वर्दी के साथ-साथ अब स्कूल बैग और स्टील बोतल देने का मामला भी अटक गया है। नवीं कक्षा के नब्बे हजार विद्यार्थियों को स्टील की पानी बोतलें देने के लिए अभी तक रि-टेंडर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के 2.61 लाख विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने के लिए तो अभी तक टेंडर भी नहीं हुए हैं। अफसरशाही की लेटलतीफी सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों पर भारी पड़ रही है। सरकार की योजनाएं भी सिरे नहीं चढ़ पा रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों की चार कक्षाओं पहली, तीसरी, छठी और नवीं में पढ़ने वाले 2.61 लाख विद्यार्थियों को तीन तरह के स्कूल बैग दिए जाने हैं। पहली, तीसरी कक्षा को छोटे, छठी को मीडियम और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े बैग दिए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अक्तूबर को शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विद्यार्थियों को निशुल्क बैग देने की योजना को लेकर बैठक हुई थी। बैठक में बताया गया कि खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार कर दिया है। जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी।

After the smart uniform bag and steel bottle distribution delayed to students

लेकिन अभी तक इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि बैग खरीदने को लेकर अभी तक अंतिम मंजूरी शिक्षा विभाग ने नहीं दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले चरण में निशुल्क स्कूल बैग देने की घोषणा की है। अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे।

उधर, नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों के लिए स्टील की पानी बोतलें खरीदने की टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी। 11 अक्तूबर को सात कंपनियों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे थे। 23 अक्तूबर को आई जांच रिपोर्ट में किसी भी कंपनी के सैंपल निगम की ओर से तय किए गए मापदंडों पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में टेंडर रद्द कर दिए गए। जल्द ही रि-टेंडर करने की निगम के अधिकारियों ने बात कही थी लेकिन यह प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है।

पर्यावरण विभाग को भेजी गई फाइल अभी तक वापस नहीं लौटने का देरी के लिए तर्क दिया जा रहा है। नवीं कक्षा के 90 हजार विद्यार्थियों को स्टेनलेस स्टील की 750 मिली लीटर क्षमता की पानी बोतलें दी जानी हैं। विद्यार्थियों को मुफ्त में पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने की मुख्यमंत्री जयराम सरकार ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed