फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After the Khimi episode there was a stir in the BJP, former minister Roop Singh also showed attitude, Saudan reached Shimla

Politics: खीमी प्रकरण के बाद भाजपा में हलचल, पूर्व मंत्री रूप सिंह ने भी दिखाए तेवर, डैमेज कंट्रोल के लिए शिमला पहुंचे सौदान

Wed, 13 Jul 2022 09:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Jul 2022 09:40 PM IST
सार

पार्टी में डैमेज कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बुधवार को शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने आते ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल और त्रिलोक कपूर से बैठक कर राज्य के सियासी हालात पर मंत्रणा की।

विज्ञापन
After the Khimi episode there was a stir in the BJP, former minister Roop Singh also showed attitude, Saudan reached Shimla
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं मंत्री रहे खीमी राम के कांग्रेस में जाने के प्रकरण के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा में हलचल बढ़ गई है। अब पूर्व मंत्री रूप सिंह ने भी तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि उनका कांग्रेस में जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता है, लेकिन उनका बेटा अभिषेक इस बार सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा, क्योंकि लोग नहीं मान रहे हैं। उधर, पार्टी में डैमेज कंट्रोल करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बुधवार को शिमला पहुंच गए हैं। उन्होंने आते ही भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल और त्रिलोक कपूर से बैठक कर राज्य के सियासी हालात पर मंत्रणा की। सौदान सिंह गुरुवार को प्रदेश भाजपा के नेताओें की बैठक ले सकते हैं। 

विज्ञापन


उधर, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रूप सिंह ठाकुर ने तंज किया कि अब तो नेताओं को अक्ल आ जानी चाहिए। अक्ल होगी तो अभिषेक को टिकट देना चाहिए। स्थानीय विधायक का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की इच्छाओं का दमन किया है। वह भाजपा में रहकर लड़ेंगे और अपना हक मांगेंगे। उन्होंने कहा महेश्वर सिंह भी पार्टी के अध्यक्ष थे, वह भी गए थे और लौट आए हैं। पर आने के बाद तो झूठे होने वाली बात होती है। पूर्व सांसद सुरेश चंदेल भी चले गए। अब खीमी राम चले गए हैं। विश्वास में तो सबको लेना चाहिए। हाईकमान में जो लोग बैठे हैं, उन्हें सोचना चाहिए। 
विज्ञापन


इंदु वर्मा की भी कांग्रेस में जाने की अटकलें  
पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा की भी कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंदु वर्मा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। वह ठियोग के दो जिला परिषद वार्डों से सदस्य निर्वाचित हो चुकी हैं और वहां से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि, इस बारे में इंदु वर्मा की प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed