{"_id":"64468f91ddaa25f4de0d966a","slug":"after-the-death-of-her-mother-stella-reached-shimla-from-england-to-get-her-birth-certificate-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मां के निधन के बाद उनका जन्म प्रमाण पत्र लेने इंग्लैंड से शिमला पहुंचीं स्टेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मां के निधन के बाद उनका जन्म प्रमाण पत्र लेने इंग्लैंड से शिमला पहुंचीं स्टेला
Tue, 25 Apr 2023 11:01 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:01 AM IST
सार
नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में पहुंचे दंपती ने बताया कि वह शिमला घूमने आए हैं। स्टेला ने बताया कि उनकी मां डायना एलेग्जेंडर का 16 सितंबर, 1938 को शिमला के जंगल हाउस में जन्म हुआ था।
विज्ञापन
नगर निगम शिमला दफ्तर में स्टेला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटिश शासनकाल के दौरान शिमला में पैदा हुए अपने पूर्वजों के जन्म से जुड़ी स्मृतियां लेने इंग्लैंड के नागरिक अब शिमला पहुंच रहे हैं। अपने पति के साथ इंग्लैंड की एक महिला स्टेला सोमवार को नगर निगम शिमला के दफ्तर पहुंचीं और अपनी मां के जन्म का रिकॉर्ड देखकर भावुक हो गईं। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में पहुंचे दंपती ने बताया कि वह शिमला घूमने आए हैं।
विज्ञापन
स्टेला ने बताया कि उनकी मां डायना एलेग्जेंडर का 16 सितंबर, 1938 को शिमला के जंगल हाउस में जन्म हुआ था। निगम कर्मचारियों ने तुरंत पुराना रिकॉर्ड चेक किया, जिसमें महिला की जानकारी मिल गई। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने इसका जन्म प्रमाण पत्र तैयार कर ब्रिटिश दंपती को दे दिया। अपनी मां का जन्म प्रमाण पत्र पाकर स्टेला भावुक हो गईं। निगम कर्मचारियों को बताया कि मां का निधन हो चुका है। कहा कि शिमला घूमने के साथ अब वह यहां से अपनी मां की यादें भी लेकर जा रही हैं।
विज्ञापन
नगर निगम ने सुरक्षित रहा है दशकों पुराना रिकॉर्ड
नगर निगम में 1870 से लेकर 2015 तक शिमला में पैदा हुए हर व्यक्ति का रिकॉर्ड दर्ज है। 1870 से 1947 तक के रिकॉर्ड में कई ब्रिटिश नागरिकों का रिकार्ड भी शामिल हैं, जो शिमला में पैदा हुए थे। बीते महीने भी एक अन्य ब्रिटिश दंपती ने नगर निगम शिमला के दफ्तर से अपने पूर्वजों का रिकॉर्ड लिया था। इनके पूर्वज भी शिमला नगर निगम में प्रशासक रहे थे। नगर निगम में जन्म के साथ मृत्यु का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह पूरा रिकॉर्ड फाइलों में दर्ज है। इसे अभी ऑनलाइन नहीं किया गया है।
विज्ञापन