फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After sukhu cabinet expansion, now lobbying starts for Assembly Deputy Speaker, Chief Whip

Himachal News: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक के लिए लॉबिंग शुरू

Wed, 13 Dec 2023 11:18 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन अन्य विधायकों की इन पदों पर नियुक्ति कर सकते हैं। 

विज्ञापन
After sukhu cabinet expansion, now lobbying starts for Assembly Deputy Speaker, Chief Whip
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के लिए लाॅबिंग शुरू हो गई है। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन अन्य विधायकों की इन पदों पर नियुक्ति कर सकते हैं। मंडी से कांग्रेस के एकमात्र विधायक चंद्रशेखर को कैबिनेट दर्जे का एक पद मिलना पक्का माना जा रहा है। इनके अलावा विधायक संजय रतन, कुलदीप राठौर, विनय कुमार, भवानी पठानिया और रवि ठाकुर को भी इन पदों पर तैनाती की आस है। सुक्खू सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी विधानसभा उपाध्यक्ष पद खाली चल रहा है।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इसकी संभावनाएं और अधिक बढ़ गई हैं। सरकार के गठन के बाद कुलदीप पठानिया को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुलदीप राठौर को उपाध्यक्ष पद पर तैनाती की चर्चा थी लेकिन पद रिक्त रखा गया। सरकार में मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक के पद भी अब तक खाली हैं। यह दोनों पद भी कैबिनेट दर्जे के हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक और उपमुख्य सचेतक पद के लिए तलबगारों ने लाॅबिंग तेज कर समीकरण भिड़ाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष को भी मंत्री बनाने की चर्चा
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को बजट सत्र के बाद मंत्री बनाने की चर्चा है। मंत्रिमंडल के किसी एक सदस्य को लोकसभा चुनाव में उतारने के बाद खाली होने वाले मंत्री पद पर पठानिया की तैनाती हो सकती है। मंगलवार को राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान इसकी खूब चर्चा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed