फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After snowfall the speed of vehicles stopped in Shimla, snow accumulated on the roads, people reached on foot.

Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी रही वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

Fri, 02 Feb 2024 01:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Feb 2024 01:57 PM IST
सार

 बर्फबारी के बाद शिमला में शुक्रवार को मौसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सुबह शहर के सर्कुलर रोड सहित उपनगरों की कई सड़कें बर्फ जमने से फिसलन भरी हो गईं।

विज्ञापन
After snowfall the speed of vehicles stopped in Shimla, snow accumulated on the roads, people reached on foot.
बर्फ जमने से शीश बनी शिमला की सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल की पहली बर्फबारी के बाद शिमला में शुक्रवार को मौसम तो खुल गया लेकिन दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सुबह शहर के सर्कुलर रोड सहित उपनगरों की कई सड़कें बर्फ जमने से फिसलन भरी हो गईं। सुबह शहर में बसों की आवाजाही ठप रही। लोग पैदल ही गिरते-फिसलते अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। खलीनी से टॉलैंड, छोटा शिमला, हिमलैंड, लिफ्ट मार्ग व लक्कड़ बाजार की सड़कें बर्फ जमने से शीशा बन गईं। इस कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। लोग धक्का लगाकर गाड़ियों को निकालने का प्रयास करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली। सड़क पर जगह-जगह गाड़ियां फंसी रहीं। फिसलन इतनी ज्यादा है कि पैदल चलना भी किसी जोखिम से कम नहीं। 

विज्ञापन


इससे राजधानी में दूध, ब्रेड व अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति नहीं पहुंच सकी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सुबह एनएच 205 पर बनूटी से आगे शिमला के ट्रैफिक बंद हो गया। इससे निचले हिमाचल के आठ जिलों से राजधानी के लिए संपर्क कटा रहा। गुरुवार रात से ढांडा से आगे घनाहट्टी की ओर कई बसें, ट्रक, छोटे वाहन फंसे हुए हैं। रात को गिरी बर्फ से वाहनों के पहिए थम गए हैं। बनूटी-हीरानगर से आगे शिमला की ओर सड़क बंद है। इसके दोपहर तक खुलने की संभावनाएं हैं। रेलवे स्टेशन से आरटीओ तक लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पांच बाया मल्याणा से ढली होते हुए शिलारू तक बहाल
दोपहर तक एनएच-5 बाया मल्याणा से ढली, छराबड़ा, कुफरी-फागू से  शिलारू तक बहाल कर दिया गया है। इसी तरह एनएच 705 ठियोग से खड़ापत्थर-हाटकोटी तक बहाल हो गया है। 
बर्फबारी के बाद जिले के कई उपमंडलों का राजधानी शिमला से संपर्क कटा हुआ है। बर्फबारी से शिमला सर्किल के करीब 250 बिजली ट्रांसफार्मर और करीब 200 सड़कें बंद हैं। गुरुवार को शिमला शहर के अलावा चौपाल, सुन्नी सहित ठियोग उपमंडल में करीब 250 बिजली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति प्रभावित रही। हालांकि विद्युत बोर्ड का दावा है कि देर शाम तक अधिकतर ट्रांसफार्मर ठीक कर दिए हैं। कुपवी में 60 ट्रांसफार्मर बहाली का कार्य जारी है। जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में लोग 112,1077, एवं 0177-2812344 नंबर जारी किया है। लोग इन नंबरों पर संपर्क कर मदद मांग सकते हैं। बर्फबारी के बाद शहर के अपर चक्कर में एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। शनान क्षेत्र में भी बुधवार रात को बिजली गुल हो गई। इस क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। कई सब-स्टेशनों में लोड बढ़ने से बिजली कट भी लगते रहे। बोर्ड के अधीक्षण अभियंता लोकेश ठाकुर ने बताया कि बर्फबारी में देर शाम तक अधिकतर ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।

पांच सेक्टर में बांटा शहर
कुछ ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं। इन्हें शुक्रवार तक ठीक किया जाएगा। बर्फबारी के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में संबंधित विभाग के अधिकारी की तैनाती की है। सेक्टर-1 में संजौली, छोटा शिमला, ढली, कुफरी, नालदेहरा। सेक्टर-2 में ढली, बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, टनल, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। सेक्टर-3 में बाईपास एनएच रोड आईएसबीटी होते हुए तक, चक्कर, बालूगंज, टूटू, जतोग, नाभा, फागली, रामनगर, खलीणी, और विकासनगर। सेक्टर-4 में उपायुक्त कार्यालय, टनल से रोड छोटा शिमला तक, ओकओवर, यूएस क्लब, रिज, हॉलीलॉल, जाखू, रिच माउंट, राम चंद्रा चौक और हाईकोर्ट। सेक्टर-5 में प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, हॉस्ट, कसुम्पटी क्षेत्र शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed