फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   after minor dispute, son poured petrol on his own father and set him on fire, Tanda referred in critical condi

Hamirpur: मामूली कहासुनी पर बेटे ने पेट्रोल छिड़ककर पिता को लगाई आग, हालत गंभीर

Fri, 26 Apr 2024 06:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भोरंज(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में भोरंज के टिक्कर खतरियां गांव में बेटे ने पेट्रोल छिड़क कर पिता को आग लगा दी। पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। झुलसी हालत में पिता को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
after minor dispute, son poured petrol on his own father and set him on fire, Tanda referred in critical condi
पेट्रोल डालकर लगा दी आग(सांकेतिक) - फोटो : istockfire demo

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भोरंज के टिक्कर खतरियां गांव में बेटे ने पेट्रोल छिड़क कर पिता को आग लगा दी। पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। झुलसी हालत में पिता को हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने के चलते टांडा रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पिता-बेटा दोनों मजदूरी का काम करते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में मामूली कहासुनी के बाद बेटे ने आपा खो दिया और पिता पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी।

विज्ञापन


भोरंज पुलिस ने पिता रघुवीर सिंह पुत्र कीतो राम, गांव घलेड़ा, डाकघर टिक्कर खतरियां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पिता की शिकायत के मुताबिक वीरवार रात लगभग नौ बजे बेटे पम्मू से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। बेटे ने पेट्रोल की बोतल उठाकर उस पर डाल दी और आग लगा दी। इस घटना में बेटे को भी चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक पदम चंद ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में भोरंज थाना पुलिस टीम जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को अदालत में पेश किया। यहां से उसे 27 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed