फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After Minister Suresh Bhardwaj, Govind Thakur, Sukhram Chaudhary also sat in BJP office, listened to public problems

शिमला: मंत्री सुरेश भारद्वाज, गोविंद ठाकुर के बाद सुखराम चौधरी भी भाजपा कार्यालय में बैठे, सुनीं जनसमस्याएं

Mon, 21 Feb 2022 07:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Feb 2022 07:23 PM IST
सार

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को यहां बैठकर जनसमस्याएं सुनीं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद ही मंत्री हरकत में आए हैं। 

विज्ञापन
After Minister Suresh Bhardwaj, Govind Thakur, Sukhram Chaudhary also sat in BJP office, listened to public problems
मंत्री सुखराम चौधरी ने भाजपा कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठे। ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को यहां बैठकर जनसमस्याएं सुनीं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद ही मंत्री हरकत में आए हैं। वे लंबे वक्त से भाजपा के प्रदेश कार्यालय में नहीं बैठ रहे थे। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी सोमवार को भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में तीन घंटे के लिए बैठे और जनता की समस्याओं को सुना। मंत्री सुखराम चौधरी से प्रदेश के 78 लोग मिले। मंत्री से चार प्रतिनिधिमंडल मिले। इस अवसर पर कई प्रकार की समस्याएं मंत्री के समक्ष आईं, जिन्हें उन्होंने मौके पर ही निपटाया। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मंत्रियों के प्रदेश कार्यालय में बैठने से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद बढ़ता है। इस प्रयास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन


मंत्री ने दिए कसुम्पटी मंडल में ट्रांसफॉर्मर बदलने के आदेश 
कसुम्पटी मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसफार्मर को एक से दूसरे स्थान पर बदले जाने की मांग रखी, जिसको मंत्री में स्वीकार किया। मौके पर ही मांग पूरा करने के आदेश जारी किए। इसी प्रकार से प्रदेश भर में बिजली की लाइन शिफ्ट करने की भी सिफारिश सामने आई और पदोन्नति और स्थानांतरण की भी कई मांगें सुखराम चौधरी के समक्ष उठाईं। 
विज्ञापन


अभी भी कार्यालय में नहीं मिला दूसरे मंत्रियों का शेड्यूल 
अभी भी भाजपा के प्रदेश कार्यालय को अन्य मंत्रियों के बैठने का शेड्यूल नहीं मिला है। मंत्री सुरेश भारद्वाज शिमला से ही विधायक हैं तो उन्हें पार्टी कार्यालय में उपस्थित होना आसान है। सुखराम चौधरी भी शिमला संसदीय क्षेत्र से ही संबंधित हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र से मनाली के विधायक और भाजपा सरकार के मंत्री गोविंद ठाकुर भी प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के लिए बैठ चुके हैं। हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से इस वर्ष कोई भी मंत्री यहां इस तरह से नहीं बैठे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed