फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   after maggi, hp govt will take sample of chips, kurkure.

मैगी ही नहीं, अब चिप्स कुरकुरे की भी होगी जांच

Wed, 10 Jun 2015 09:41 AM IST
Updated Wed, 10 Jun 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
after maggi, hp govt will take sample of chips, kurkure.

हिमाचल में मैगी और अन्य नूडल्स ही नहीं, अब सभी कंपनियों के चिप्स, कुरकुरे जैसे बच्चों से जुड़े तमाम खाद्य पदार्थों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने इनके सैंपल लेकर रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए हैं। यदि इनमें भी कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो इनपर भी सरकार पाबंदी लगा सकती है।

विज्ञापन


सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय को इनकी जांच का जिम्मा सौंपा है। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश भर में मैगी के नौ तरह के नूडल्स पर सैंपल रिपोर्ट आने तक रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय के अधिकारियों और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तमाम तरह के नूडल्स के नमूने लेकर इन्हें लैब में भेजें।
विज्ञापन

इसलिए लिया गया फैसला

after maggi, hp govt will take sample of chips, kurkure.

इसके लिए फील्ड में स्टाफ को मोबेलाइज करें। नूडल्स के अलावा सरकार मार्केट में बिकने वाली तमाम पैक्ड और अन्य खाद्य वस्तुओं की जांच करवाएगी। अगर किसी उत्पाद में जांच के बाद कोई खोट पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के खतरे को भांपते हुए कदम उठाया है।

सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है। खासकर बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय के निदेशक रामेश्वर शर्मा ने अधीनस्‍थ अफसरों को निर्देश जारी करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed