डीए और आईआर के बाद एचआरटीसी कर्मचारियों ने अब मांगा ओवरटाइम का भुगतान
एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए, आईआर दिए जाने के बाद संयुक्त समन्वय समिति सरकार ने सरकार से ओवरटाइम के पैसे का भुगतान करने का मामला उठाया है। समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा की समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल सरकार की ओर से एचआरटीसी कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए, आईआर दिए जाने के बाद संयुक्त समन्वय समिति सरकार ने सरकार से ओवरटाइम के पैसे का भुगतान करने का मामला उठाया है। समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने कहा है कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी शर्मा की समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें डीए के अलावा पीस मील कर्मचारियों को अनुबंध पर लाने की नीति शीघ्र ही घोषित किया जाना, चालकों परिचालकों का लंबित 35 माह में से 6 महीने नाइट ओवरटाइम की अदायगी और प्रति माह 22 तारीख को ओवरटाइम का भुगतान, 3 वर्षों का कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करना और भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मान सिंह ठाकुर, सचिव खेमेंद्र गुप्ता, प्रवक्ता संजय कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा है कि चालकों का पूर्व की भांति 9880 रुपये, आरंभिक वेतनमान बहाल करना, परिचालकों को आरंभिक वेतनमान एवं एसीपी स्कीम का लाभ देना, निगम में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरना, वैट लीज पर चल रही बसों को बंद करना, पेंशन के लिए प्रदेश सरकार के बजट में प्रावधान करना, पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना, यात्री परिवहन का राष्ट्रीयकरण करना, निजी रूट परमिट देने पर पूर्ण रोक लगाना जैसी मांगें पूरी होने की उम्मीद है।