धर्मशाला में 46 साल बाद होगी किसी पीएम की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
46 साल के लंबे अंतराल के बाद देश के प्रधानमंत्री धर्मशाला के पुलिस मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी धर्मशाला पुलिस मैदान में जनसभा करने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री होंगे, जो प्रधानमंत्री रहते धर्मशाला में रैली को संबोधित करेंगे। इससे पहले अक्तूबर 1972 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में जनसभा को संबोधित किया था।
हालांकि, पुलिस मैदान इसके अलावा भी कई ऐतिहासिक रैलियों की मेजबानी कर चुका है, लेकिन किसी प्रधानमंत्री की पुलिस मैदान में 27 दिसंबर को दूसरी रैली होगी। वहीं, पीएम की लाभार्थी रैली को लेकर जयराम सरकार के आला अधिकारियों सहित जिला प्रशासन ने तैयारियों में दिन-रात एक कर दिया है।
इंदिरा की रैली में भारी संख्या में आए थे तिब्बती
धर्मशाला शहर के संजीव कायस्था और धर्मपाल गर्ग ने बताया कि उन्होंने 1972 में इंदिरा गांधी की जनसभा देखी थी। उस जनसभा में तिब्बती समुदाय के लोग भारी संख्या में आए थे।
तब बंगलादेश नया-नया आजाद हुआ था, जिसे आजाद करने में इंदिरा गांधी की अहम भूमिका रही थी। जिसके चलते तिब्बती समुदाय के लोग भारी संख्या में इंदिरा की रैली में पहुंचे थे। उस दौरान इंदिरा के साथ संजय गांधी भी धर्मशाला आए थे।