फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After 42 days of holidays, brightness returned to the schools of the capital

Shimla News: शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल खुले, लेकिन एसएमसी शिक्षक विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाएंगे

Mon, 12 Feb 2024 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 09:25 PM IST
सार

नियमितीकरण और स्थायी नीति बनाए जाने की सरकार से मांग कर रहे एसएमसी शिक्षकों का शिमला में क्रमिक अनशन जारी है। उन्होंने इन स्कूलों के शिक्षकों ने भी पेन डाउन स्ट्राइक को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
After 42 days of holidays, brightness returned to the schools of the capital
शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटी रौनक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सोमवार को शीतकालीन स्कूल खुल गए। लेकिन नियमितीकरण और स्थायी नीति बनाए जाने की सरकार से मांग कर रहे एसएमसी शिक्षकों का शिमला में क्रमिक अनशन जारी है। उन्होंने इन स्कूलों के शिक्षकों ने भी पेन डाउन स्ट्राइक को शुरू कर दिया है। एसएमसी शिक्षक स्कूलों में जा रहे हैं, मगर पढ़ाने का कार्य नहीं कर रहे। बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, छोटी कक्षाओं की परीक्षाओं का भी समय है। ऐसे समय में प्रदेश भर के स्कूलों में सेवारत 2555 शिक्षक अपने आंदोलन पर अडिग हैं और शिक्षण कार्य प्रभावित होना तय है।

विज्ञापन


एसएमसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रवक्ता निर्मल ठाकुर ने कहा कि 27 जनवरी से राजधानी में सीटीओ के बाहर शुरू हुए क्रमिक अनशन, उसके बाद पेन डाउन स्ट्राइक पर जाने के बावजूद प्रदेश की सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। एसएमसी शिक्षक संघ ने कहा कि यदि कैबिनेट सब कमेटी ने अंतिम फाइल कैबिनेट के लिए तैयार की है तो उसे हाल ही में हुई कैबिनेट की बैठक में क्यों नहीं रखा। उन्होंने सरकार से एसएमसी शिक्षकों को शीघ्र नियमित करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed