फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After 15 days, a big movement of farmers and apple growers will be announced

संयुक्त किसान मंच: 15 दिन बाद किया जाएगा किसानों-बागवानों के बड़े आंदोलन का एलान

Mon, 12 Sep 2022 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Sep 2022 08:39 PM IST
सार

संयुक्त किसान मंच ने अदाणी को एक बार फिर चेतावनी दी है। आरोप लगाया है कि अदाणी ने बागवानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए तीन सालों की न्यूनतम कीमतों पर सेब खरीद की है। 

विज्ञापन
After 15 days, a big movement of farmers and apple growers will be announced
संयुक्त किसान मंच अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 किसानों और बागवानों के हकों की लड़ाई लड़ रहे संयुक्त किसान मंच ने 15 दिन बाद बड़े आंदोलन का आगाज करने का एलान किया है। मंच के संयोजक हरीश चौहान और सह संयोजक संजय चौहान ने कहा है कि सेब सीजन अंतिम चरण में है। 15 दिन बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सीजन सिमट जाएगा इसके बाद आगामी आंदोलन का एलान होगा। सेब सीजन खत्म होने के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


सरकार की ओर से बागवानी विश्वविद्यालय के वीसी की अध्यक्षता में गठित हाई पावर कमेटी को भी मंच ने असहाय करार दिया है। जब भी कमेटी की बैठक हुई, अदाणी ने सेब खरीद के दामों में कटौती की। निजी कंपनियों के 18 स्टोरों के निरीक्षण का फैसला लिया गया लेकिन सिर्फ तीन ही स्टोरों का निरीक्षण हुआ। कमेटी निजी कंपनियों के संचालन के नियम तक नहीं बना पाई। संयुक्त किसान मंच ने सरकार पर साजिश में आंदोलन को बदनाम करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


अदाणी को फिर चेतावनी, स्टोर से बाहर नहीं निकलनें देंगे सेब
संयुक्त किसान मंच ने अदाणी को एक बार फिर चेतावनी दी है। आरोप लगाया है कि अदाणी ने बागवानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए तीन सालों की न्यूनतम कीमतों पर सेब खरीद की है। अदाणी ने अपने स्टोर तो भर दिए, लेकिन स्टोर से सेब बाहर नहीं निकालने दिया जाएगा। स्टोर के बाहर 4 महीनों तक के लिए पक्के तंबू गड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई ग्रेड पैकिंग पर 27 संगठन लेंगे फैसला
सेब की हाई ग्रेड सिक्स पल्स पैकिंग के कारण इस सीजन में हुए नुकसान को देखते हुए संयुक्त किसान मंच से जुड़े 27 संगठन बैठक कर एक मत निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed