{"_id":"611fd4bb8ebc3e79cc143228","slug":"afghanistan-crisis-naveen-of-himachal-gets-a-place-in-the-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान संकट: हिमाचल के नवीन को फ्लाइट में मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफगानिस्तान संकट: हिमाचल के नवीन को फ्लाइट में मिली जगह
Fri, 20 Aug 2021 09:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:43 PM IST
सार
एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन काबुल एयरपोर्ट पर ही थे। इसी बीच, डेनमार्क की फ्लाइट में उन्हें जगह मिल गई है। वह इस विमान में पहले डेनमार्क जाएंगे। वहीं से उनकी दिल्ली आने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
हिमाचल के नवीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काबुल में फंसे हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट के नवीन को डेनमार्क की फ्लाइट में जगह मिल गई है। वह कई साथियों के साथ इस फ्लाइट में डेनमार्क के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक विशेष विमान से काबुल से रवाना होंगे। यह फ्लाइट उसी डेनिस कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भेजी है, जिसमें नवीन सुरक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। डेनमार्क पहुंचने पर सभी को अपने-अपने देश भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन काबुल एयरपोर्ट पर ही थे। इसी बीच, डेनमार्क की फ्लाइट में उन्हें जगह मिल गई है। वह इस विमान में पहले डेनमार्क जाएंगे। वहीं से उनकी दिल्ली आने की व्यवस्था होगी। बता दें कि 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के दो युवा भी वहां फंस गए थे। करीब एक सप्ताह के बाद नवीन को डेनमार्क की इस फ्लाइट में जगह मिली है। संभावना है कि वह शनिवार को डेनर्माक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन