{"_id":"59688b224f1c1b68718b469a","slug":"advocate-will-not-fight-kotkhai-gangrape-and-muder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई गैंगरेप हत्याकांडः दरिंदों के केस नहीं लड़ेंगे वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई गैंगरेप हत्याकांडः दरिंदों के केस नहीं लड़ेंगे वकील
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 14 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
शिमला के वकीलों ने गुड़िया मामले के आरोपियों का केस लड़ने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
शिमला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नेगी ने बताया कि जिला कचहरी का कोई भी अधिवक्ता गुडि़या मामले में पकड़े गए आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। बार एसोसिएशन के वीरवार को जनरल हाउस में जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
अध्यक्ष प्रेम नेगी ने कहा कि छात्रा से दुराचार के बाद और उसकी हत्या करना जघन्य अपराध है। जिला कचहरी के वकील आरोपियों की पैरवी करनेे को तैयार नहीं हैं। राजधानी शिमला में हुए युग मामले में भी वकीलों ने आरोपियों का केस नहीं लड़ा था।
विज्ञापन