{"_id":"5d4306928ebc3e6d1b73f91f","slug":"adventure-sports-rules-will-be-strict-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहसिक खेलों के लिए हिमाचल में कड़े होंगे नियम, ये प्रावधान करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहसिक खेलों के लिए हिमाचल में कड़े होंगे नियम, ये प्रावधान करने की तैयारी
Fri, 02 Aug 2019 11:45 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Aug 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
साहसिक खेलों के दौरान होने वाले हादसों के बाद जयराम सरकार अब इनके संचालन पर सख्ती करने की तैयारी में है। इन खेलों के संचालन को संस्थानों के लिए नियम कड़े किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जरूरी मानक पूरे न करने पर हादसा होने की स्थिति में इसमें सजा का प्रावधान भी हो सकता है। इन खेलों का लुत्फ उठाने वालों से होने वाली कथित लूट को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जल्द एक बैठक बुलाई है। दरअसल, पिछले कुछ सालों में कुल्लू, मनाली, सोलंगनाला समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में साहसिक खेलों के दौरान कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
हर बार किसी हादसे के बाद प्रशासन सख्ती कर इन खेलों का संचालन करने वालों पर डंडा चलाता है, लेकिन कोई ठोस नीति न होने की वजह से इन पर स्थायी तौर पर अंकुश नहीं लगाया जा पा रहा था।